Rakesh Jhunjhunwala: जाते-जाते शेयर मार्केट के “बिग बुल” राकेश झुनझुनवाला ने देश को दी बड़ी सौगात, व्हीलचेयर पर बैठकर कजरारे डांस करने वाला वीडियो हुआ वायरल, जानें किन-किन बीमारियों से थे ग्रसित, देखें पोर्टफोलियो

August 14, 2022 by No Comments

Share News

शेयर बाजार (Share Market) के दिग्गज निवेशक और बिग बुल कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) का रविवार सुबह मुंबई में निधन होने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी आयु 62 वर्ष थी। उनको भारत का वारेन बफे कहा जाता था। झुनझुनवाला की नेटवर्थ 5.8 अरब डॉलर ( करीब 46,000 करोड़ रुपये) थी। उनके द्वारा हालिया गठित एयरलाइन के एक सूत्र ने बताया कि झुनझुनवाला का रविवार सुबह दिल का दौर पड़ने से निधन हो गया है। वह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। वहीं राकेश झुनझुनवाला सफलता के साथ ही जिंदादिली की मिसाल थे, इसका अब एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिंदादिली की मिसाल थे झुनझुनवाला

शेयर मार्केट में निवेश से राकेश झुनझुनवाला ने करोड़ों का पोर्टफोलियो बनाया था। वह शेयर बाजार में सफलता की मिसाल के तौर पर देखे जाते थे। वह अपने कार्य को लेकर जितने गम्भीर थे, उतने ही जिंदादिल भी थे। इस सम्बंध में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीमार दिख रहे हैं और व्हील चेयर पर बैठे हुए हैं, लेकिन उनके डांस करने के उत्साह को देखकर यह बिल्कुल नहीं कहा जा सकता कि वह शारीरिक रूप से कितना परेशान हैं। उनके निधन के बाद यह पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो र हा है और लोगों को संदेश दे रहा है कि कितना भी परेशान हो, पर जिंदगी को जिंदादिली के साथ जिओ। इस पुराने वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने करीबियों के साथ किसी फंक्शन में हैं और कजरारे-कजरारे गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बीमारी भी राकेश झुनझुनवाला के जश्न का जुनून कम नहीं कर सकी।

प्रधानमंत्री ने प्रकट किया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झुनझुनवाला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने आर्थिक जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘राकेश झुनझुनवाला जिंदादिल, हाजिरजवाब और गहरी समझ वाले व्यक्ति थ।’ फोर्ब्स के अनुसार, झुनझुनवाला का नेटवर्थ 5.8 अरब डॉलर था। फोर्ब्स की 2021 की सूची के अनुसार, वह भारत के 36 वें सबसे अमीर व्यक्ति थे। कई बार उनकी तुलना वारेन बफे से की जाती थी। उन्हें भारतीय बाजारों का ‘बिग बुल’ भी कहा जाता था।

देखें किन-किन बीमारियों से थे पीड़ित
राकेश झुनझुनवाला की सेहत काफी वक्त से खराब चल रही थी। इसका जिक्र उन्होंने कई बार मीडिया के सामने भी किया था। उन्होंने बताया था कि वो करीब 18 महीने तक बेड रिडेन रहे थे और वो कोरोना वायरस से भी संक्रमित हुए थे, जिसके बाद उनका वजन करीब 18 किलो तक कम हो गया था। वो मोटापे के शिकार थे, जिसकी वजह से उनके शरीर में कई परेशानियां पैदा हुई थीं।

5 हजार से शुरू किया था निवेश, जाते-जाते देश की जनता को दे गए किफायती विमान सेवा का तोहफा
झुनझुनवाला ने अपने कॉलेज के दिनों में भारतीय शेयर बाजारों में निवेश की शुरुआत मात्र 5,000 रुपये की पूंजी के साथ की थी। उन्होंने हाल में जेट एयरवेज के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे और इंडिगो के पूर्व प्रमुख आदित्य घोष के साथ मिलकर देश की नई किफायती विमान सेवा कंपनी अकासा एयर की शुरुआत की। इस एयरलाइन ने इसी महीने मुंबई से अहमदाबाद की उड़ान के साथ अपना परिचालन शुरू किया था।

देखें किन-किन कंपनियों में किया निवेश
चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) रहे झुनझुनवाला ने कंपनियों के खातों का ऑडिट करने के बजाय दलाल पथ की राह चुनी। 1985 में उन्होंने 5,000 रुपये की पूंजी के साथ इसकी शुरुआत की थी। उनके पोर्टफोलियो में स्टार हेल्थ, टाइटन, रैलिस इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन होटल्स कंपनी, एग्रो टेक फूड्स, नजारा टेक्नोलॉजीज और टाटा मोटर्स शामिल हैं। उनका तीन दर्जन से ज्यादा कंपनियों में निवेश था। टाइटन, स्टार हेल्थ, टाटा मोटर्स और मेट्रो ब्रांड्स जैसी कंपनियों में उनकी बड़ी हिस्सेदारी थी।