Porn Videos on Twitter: महिला आयोग की अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, Twitter पर 20-30 रुपए में बेचे जा रहे हैं बच्चों के अश्लील वीडियो, रेप के वीडियो की भरमार
सोशल मीडिया पर महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल का संदेश कुछ धुंधली फोटो के साथ वायरल हो रहा है। कुछ तस्वीरों के साथ स्वाती ने दावा किया है कि ट्विटर (Twitter) पर बच्चें के अश्लील वीडियो बेचे जा रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर ही अपना संदेश वायरल करते हुए लिखा कि “दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक Twitter बच्चों की अश्लील पॉर्न विडियो बेचने का माध्यम बन गया है। छोटी बच्चियों के बलात्कार की वीडियो का ट्विटर पर भरमार लगा हुआ है। ₹20-₹30 रुपए में बच्चियों की अश्लील वीडियो बेची जा रही है।”
उनके इस खुलासे के बाद साफ जाहिर हो गया है कि अब ट्विटर भी बच्चियों का बाजार लगाने लगा है। अगर जल्द ही इसके खिलाफ सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो भारत की संस्कृति पर जो असर पड़ेगा, उसकी भरपाई करना शायद ही मुश्किल हो। (फोटो स्वाती मालीवाल के ट्विटर हैंडल से ली गई है)