Brahmins: JNU से “ब्राह्मणों भारत छोड़ो” का नारा लगने पर गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला ने दिया करारा जवाब, गाई ब्राह्मणों की गौरवगाथा, गिनाए सैकड़ों नाम, वीडियो वायरल, कहा “पूरी पिक्चर कल”

December 2, 2022 by No Comments

Share News

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से “ब्राह्मणों भारत छोड़ो” का नारा लगने के बाद गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला ने करारा जवाब दिया है। अपने चिरपरिचित अंदाज में उन्होंने गीत के माध्यम से एक-दो नहीं सैकड़ों वीर ब्राह्मणों के नाम एक सांस में गिना दिए हैं। उनके कई जोशीले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तो दूसरी ओर ट्विटर पर Brahmins ट्रेंड कर रहा है। कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर इस वक्त ब्राह्मणवाद छाया हुआ है, जो उन लोगों के लिए मुंहतोड़ जवाब है, जो ब्राह्मणों को भारत छोड़ने के लिए कह रहे हैं।

photo credit social media

बता दें कि जेएनयू कैम्पस की दीवारों पर केवल ब्राह्मणों को ही नहीं बल्कि बनिया और पिछड़ी जातियों के लिए भी आपत्तिजनक लिखा गया है। इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर तमान खबरें वायरल हो रही हैं, तो वहीं विश्वविद्यालय की कुलपति का कहना है कि वह इस मामले की जांच कराकर दोषियोंपर कार्रवाई करेंगी। वहीं अपने गीतों के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखा है कि ये है ब्राह्मणों की गौरगाथा का ट्रेलर, पूरी पिक्चर कल। (फोटो-सोशल मीडिया)

यहां देखें मनोज मुंतशिर के वीडियो