ISRO में शानदार मौका…निकली 300 से अधिक पदों पर वैकेंसी, जानें सैलरी और आवेदन का तरीका

Share News

ISRO Recruitment 2025: इंजीनियर्स के लिए अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने का शानदार अवसर सामने आया है. दरअसल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साइंटिस्ट और इंजीनियर पदों के लिए 300 से अधिक भर्ती निकाली है. इसके लिए जो पात्र उम्मीदवार हैं वह ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर अपना शानदार करियर बना सकते हैं.

ये लोग कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए.  फिलहाल SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को उम्र सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.

इन पदों पर निकली है वैकेंसी

बता दें कि इसरो ने कई ब्रांच में कुल 320 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं. इसमें साइंटिफिक इंजीनियर SC (इलेक्ट्रॉनिक्स)  के लिए 113 पद. तो वहीं साइंटिफिक इंजीनियर SC (मैकेनिकल)  के लिए 160 पद और साइंटिफिक इंजीनियर SC (कंप्यूटर साइंस)  के लिए 44 पद तो वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स (PRL)  के लिए 2 पद और कंप्यूटर साइंस (PRL)  के लिए 1 पद निकाला है.

ऐसे होगा चयन

लिखित परीक्षा  के लिए साथ ही साक्षात्कार होगा. लिखित परीक्षा में टेक्निकल और सामान्य विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. तो वहीं इंटरव्यू में आपकी सोच, तकनीकी समझ और व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया जाएगा.

ये होना चाहिए योग्यता

आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में BE या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए. तो वहीं वे उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं जो अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री अंतिम वर्ष में पूरी कर रहे हैं लेकिन रिजल्ट समय पर आ जाना चाहिए.

इस तरह कर सकते हैं आवेदन

ISRO की वेबसाइट www.isro.gov.in पर सबसे पहले जाएं.
इसके बाद रिक्रूटमेंट सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
फिर NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें.
इसके बाद ‘Apply Now’ पर क्लिक करें और सभी जरूरी जानकारियां जहां भी मांगी गई है उसे भरें.
अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें.
आवेदन सबमिट करके इसका प्रिंटआउट भी निकालकर सुरक्षित रख लें.

जानें आवेदन शुल्क

बता दें कि आवेदन करने वालों को 750 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी. हालांकि महिला और पूर्व सैनिकों के साथ ही SC, ST, PwBD, उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने पर पूरी फीस लौटा दी जाएगी. तो वहीं अन्य उम्मीदवारों को भी 500 रुपये वापस कर दिए जाएंगे. इस तरह से केवल 250 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क काटा जाएगा.

सैलरी

बता दें कि इस भर्ती के लिए केवल सम्मान ही नहीं बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूती मिलेगी.यानी सभी परिक्षाएं पास करने के बाद अगर आपका चयन हो जाता है तो आपको प्रति माह 56,100 रुपये की शुरुआती सैलरी मिलेगी. इसी के साथ ही HRA, DA और अन्य सरकारी भत्ते  भी मिलेंगे.

ये भी पढ़ें-पत्नी ने जड़ा थप्पड़ और दुनिया भर में उड़ी खिल्ली…फिर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ये सफाई देकर बचाई इज्जत-Video