नूपुर शर्मा के समर्थन में उतरे अयोध्या के जगद्गुरु परमहंस आचार्य, कहा जल्द कन्हैयालाल मर्डर केस में दरिंदों को नहीं दी गई फांसी तो मैं लूंगा बदला, अब 100 करोड़ हिंदू… देखें वायरल वीडियो
July 2, 2022
No Comments
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अयोध्या से तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर नवनिर्माण हिंदू सेना परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक जगद्गुरु परमहंस आचार्य एक बड़ी घोषणा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन किया है। इसी के साथ कहा है कि अगर राजस्थान के उदयपुर में हिंदू कन्हैयालाल की हत्या में जल्द दरिंदों को फांसी नहीं दी गई तो इसका बदला मैं लूंगा। अब 100 करोड़ हिंदू कानून को हाथ में लेंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जिस तरह से हत्या की जा रही है वह अब बर्दाश्त योग्य नहीं है। हिंदू ने हनुमान जी की पूजा खूब कर ली, अब हनुमान बनने का समय आ गया है। ये वीडियो हाल ही में जारी किया गया है।