Shopian Encounter: पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ सेना ने चलाया ऑपरेशन केलर… लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी ढेर; शामिल थे इन हमलों में

Share News

Shopian Encounter Operation Keller: आज सुबह ही सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में तीन आतंकियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. दावा है कि ये सभी आतंकी पाकिस्तानी हैं जो कि कश्मीर में पिघलती बर्फ का फायदा उठाकर भारत में घुसे. जहां सुरक्षा बलों ने देख लिया और फिर आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई. सरक्षाबलों ने पूरे इलाकों को घेरने के बाद भीषण गोलीबारी के बीच तीन आतंकियों को मार गिराया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के शोपियां के शुकरू केलर इलाके में मंगलवार को तीन से चार आतंकी देखे गए. खबर मिलते ही सुरक्षाबल के जवान वहां पहुंच गए और पूरे इलाके को घेर लिया. खुद को घिरा हुआ देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने जवाब देते हुए तीन को मार गिराया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के थे. बता दें कि इस ऑपरेशन का नाम सेना ने ऑपरेशन केलर रखा है. इस ऑपरेशन के तहत सेना शोपियां इलाके में बड़ा अभियान चला कर एक-एक आतंकी को ढेर करने का लक्ष्य रखा है.

ऑपरेशन ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना ने ऑपरेशन केलर शुरू किया है जिसका उद्देश्य कश्मीर घाटी में छिपे आतंकवादियों को मार गिराना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मुठभेड़ विशेष खुफिया जानकारी के बाद शुरू की गई. बता दें कि जम्मू और कश्मीर में हर आने-जाने वालों पर सुरक्षा बल नजर रख रहा है. यह कार्रवाई पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद की गई है.

मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ शब्दों में कहा है कि अगर भविष्य में भारत पर आतंकी हमला होता है तो उसे युद्ध माना जाएगा.

इस सम्बंध में ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी गई है कि 13 मई 2025 को, राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट की विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, शोकल केलर, शोपियां के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में भारतीय सेना ने तलाशी और विनाश अभियान शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान, आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी की और भीषण गोलीबारी हुई, जिसके परिणामस्वरूप तीन कट्टर आतंकवादियों को मार गिराया गया। ऑपरेशन जारी है।

आतंकियों की हुई पहचान

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकवादी लश्कर के आतंकियों में दो की पहचान शाहिद कुट्टे और अदनान शफी के तौर पर हुई है। तो वहीं तीसरे आतंकी का नाम एहसान उल हक शेख बताया जा रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कुट्टे ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के प्रमुख के साथ पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था। हालांकि बाद में टीआरएफ ने अपना बयान बदल दिया था. हालांकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी पहले लश्कर ए तैयबा के मुखौटा संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी।

इन हमलों में शामिल था शाहिद कुट्टे

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों के हवाले से खबर दी गई है कि शाहिद कुट्टे पुत्र मोहम्मद यूसुफ कुट्टे निवासी चोटिपोरा हीरपोरा, शोपियां. वह 08 मार्च, 2023 (LeT, Cat -A) को एक घटना में शामिल था तो वहीं वह 08 अप्रैल, 2024 को डेनिश रिसॉर्ट में गोलीबारी की घटना में शामिल था. इस हमले में 2 जर्मन पर्यटक और एक ड्राइवर घायल हो गए थे। वह 18 मई, 2024 को हीरपोरा, शोपियां में भाजपा सरपंच की हत्या में भी शामिल था। उस पर 3 फरवरी, 2025 को बेहिबाग, कुलगाम में टीए कर्मियों की हत्या में शामिल होने का संदेह है.

तो वहीं दूसरे आतंकवादी की पहचान अदनान शफी डार पुत्र मोहम्मद शफी डार, निवासी वंडुना मेलहोरा, शोपियां के रूप में की गई है. उसकी ज्वाइनिंग की तिथि- 18 अक्टूबर, 2024. (LeT, Cat- C) है तो वहीं वह 18 अक्टूबर, 2024 को वाची, शोपियां में गैर स्थानीय मजदूर की हत्या के मामले में शामिल था. फिलहाल तीसरे के बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

ये भी पढ़ें-“हम आतंक के आकाओं को…” सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम संदेश देते हुए पाकिस्तान को दी ये बड़ी चेतावनी-Video