पापा…पापा…शहीद पिता को पुकारती रही डेढ़ साल की बेटी…कलेजा चीर देने वाला Video वायरल
Martyr Amjad Ali Khan: सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्ची पापा-पापा कह कर अपने पिता को जगाने की कोशिश कर रही है. उसे नहीं मालूम कि उसके सिर से पिता का साया उठ गया है. वह मासूम बच्ची तो बस पिता की गोद में जाने की कोशिश करती रही. इस वीडियो को जिस किसी ने भी देखा उसकी आंखें डबडबा आईं.
यह वीडियो शहीद अमजद अली खान की नन्हीं बेटी का है. दरअसल दो दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) में तैनात कांस्टेबल अमजद अली खान सोआन जंगल क्षेत्र में पाकिस्तानी आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए. राजकीय सम्मान के साथ उनको सुपुर्द-ए-खाक किया गया है.
Heroes Never Die !
Sh Nalin Prabhat , DG-P , and All Ranks of J&K Police , salute the martyrdom of Ct Amjid Ali Khan , who made the supreme sacrifice , whilst combatting Pakistani terrorists , in the forest of Soan , Distt Udhampur . We share the pain and the grief of the… pic.twitter.com/qaWluexmyw
— J&K Police (@JmuKmrPolice) December 16, 2025
बुधवार को शहीद का पार्थिव शरीर पुंछ स्थित उनके पैतृक आवास पर लाया गया था. इस दौरान पूरा परिवार ही नहीं बल्कि इलाके में मातम पसरा हुआ था. पत्नी सदमे में बेसुध थी तो वहीं ताबूत में रखे शहीद के पार्थिव शरीर को देखकर उनकी डेढ़ साल की मासूम बेटी पिता को बुलाने लगी. ये देखकर हर किसी की आंखें भर गईं. मासूम अपने पिता की गोद में जाने की कोशिश करने लगी, जबकि वह नहीं जानती थी कि अब उसके पिता उसे कभी नहीं मिलेंगे. बच्ची की इस पुकार ने पूरे देश की आंखें नम कर दी हैं.
बता दें कि शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव इकठ्ठा हुआ था. तो वहीं उधमपुर के डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइंस में शहीद कांस्टेबल अमजद अली खान को श्रद्धांजलि देने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सीआरपीएफ के जवान और जिला प्रशासन के अधिकारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे. गन सैल्यूट के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई और मौजूद लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया.
शहीद पिता को देख ‘पापा-पापा’ बुलाने लगी मासूम बेटी
◆ उधमपुर के माजलता में शहीद हुए अमजद खान का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया
◆ शहीद जवान का पार्थिव शरीर जब घर पहुंचा तो उनकी एक साल की बेटी ‘पापा-पापा’ बुलाने लगी
◆ पिता के पार्थिव शरीर को देख बेटी… pic.twitter.com/rZlrS7QAnW
— News24 (@news24tvchannel) December 18, 2025
ये भी पढ़ें-महिला पुलिसकर्मी ने हाईवे पर गाड़ी रोक कर किया डांस…Video वायरल