Viral Video: ये वीडियो देखने के बाद छोड़ देंगे गोलगप्पे खाना…स्वाद बढ़ाने के लिए मिलाते थे हार्पिक और यूरिया खाद
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि आटे को दो आदमी पैर से गूंथ रहे हैं. दावा किया गया है कि ये आटा गोलगप्पे के लिए गूथा जा रहा था, तभी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मालूम हो कि भारत में गोलगप्पा बच्चों, महिलाओं से लेकर युवाओं और बुजुर्गों का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है. ऐसे में इस तरह कर वीडियो सामने आने के बाद से लोग अब इसे भी खाने से बचने की कोशिश करेंगे.
ये वीडियो झारखंड के गढ़वा के माझीयाओ बाजार से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़ ने गोलगप्पे बनाने वाले दो दुकानदारों की जब ये हरकत देखी तो उनको घेर लिया और विरोध शुरू कर दिया. इसी के साथ ही दुकानदारों से गोलगप्पे का पानी बनाने की जानकारी देने को कहा गया तो उन्होंने बताया कि गोलगप्पे में स्वाद बढ़ाने के लिए हार्पिक और यूरिया खाद का इस्तेमाल किया जाता है. इतना सुनते ही भीड़ का क्रोध बढ़ गया भीड़ मारने-पीटने पर उतर आई लेकिन इससे पहले ही पुलिस दुकानदारों को बचाकर थाने ले आई. मालूम हो कि झारखंड में गोलगप्पे को गुपचुप भी कहते हैं.
उत्तर प्रदेश के हैं दोनों आरोपी
इस पूरे प्रकरण को लेकर थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिये गये दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के पास से सफेद रंग का फिटकिरी जैसा ठोस पदार्थ केमिकल मिला है. अरविन्द यादव झांसी जिला स्थित पूंछ थाना के सेसा गांव का रहने वाला है और दूसरा दुकानदार सतीश कुमार श्रीवास्तव जालौन जिला स्थित चुरकी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि दोनों के अभिभावकों को बुलाया गया है और उनसे बॉन्ड भरवाया जायेगा. पुलिस ने बताया कि आरोपी गढ़वा के किराना दुकान से सफेद केमिकल खरीदते हैं. किराना दुकान की भी जांच कराई जायेगी. तो वहीं आगे की कार्रवाई लैब की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी. सफेद पदार्थ के हानिकारक केमिकल होने की पुष्टि पर दोनों को जेल भेजा जायेगा.
दुकानदार ने दी ये सफाई
दुकानदार अरविन्द यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले मौसेरे भाई अंशु और राघवेन्द्र से झगड़ा हुआ था. उन्होंने पैर से आटा गूंथने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. तो वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पानी खट्टा करने के लिए उसमें आधा चम्मच केमिकल बाल्टी में डाल देते थे, जिससे पानी खट्टा हो जाता था.
झारखंड के गढ़वा से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां गोलगप्पे बनाने के लिए पैरों से आटा गूंथा जा रहा था. इतना ही नहीं गोलगप्पे का स्वाद बढ़ाने के लिए वो हार्पिक और यूरिया खाद का भी इस्तेमाल कर रहे थे. इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है…#jharkhand #Golgappa #video pic.twitter.com/usVo4CVVvg
— Naxatranewshindi (@TheNaxatranews) October 17, 2024