JHARKHAND:एक युवक ने एक ही मंडप में दो युवतियों की भरी मांग, पूरे समाज के सामने विधि-विधान से किया विवाह, देश भर में हो रही चर्चा, वायरल हुई दिलचस्प लव स्टोरी
भारत के झारखंड राज्य के भंडरा प्रखंड के बंडा गांव से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रविवार को सामने आई इस खबर ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया है। दरअसल यहां एक युवक ने दो युवतियों के साथ एक ही मंडप में पूरे समाज के सामने पूरे विधि-विधान के साथ विवाह कर लिया। ताज्जुब की बात तो ये थी कि दोनों युवतियां उससे शादी करने के लिए राजी थीं।
जानें क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक युवक संदीप एक लड़की, जिसका नाम कुसुम है, से प्यार करता था और उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। दोनों का एक बेटा भी हो गया। बिना शादी किए। इसी बीच संदीप फिर से प्यार में पड़ गए, किसी अन्य लड़की के साथ, जिसका नाम स्वाती है। स्वाती ने भी बिना कुछ सोचे-समझे संदीप को दिल दे दिया और इस तरह से वह कुसुम और संदीप के बीच आ गई। अब संदीप को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। फिर हिम्मत करके उसने दूसरी लड़की से शादी की बात घर पर की तो बवाल मच गया। सभी ने इसका विरोध किया। पहली वाली पार्टनर कुसुम और उसके परिवार वालों ने भी विरोध किया।
इसके बाद ये पूरी बात उसके घर के आस-पास चर्चा में आ गई। धीरे-धीरे यह बात गांव के पंचायत के कान तक पहुंच गई। युवक की जिद के आगे पंचायत को झुकना पड़ा। तो दूसरी ओर दोनों दोनों युवतियां भी इस बात पर राजी हो गईं। तो वहीं संदीप भी दोनों में से किसी को भी छोड़ना नहीं चाहता था। उसे दोनों से ही प्यार था। इसके बाद गांव वालों की मौजूदगी में संदीप ने एक साथ दोनों युवतियों की मांग भरी और शादी कर ली, पूरे समाज के सामने।
जानें क्या कहता है हिंदू मैरिज एक्ट
अगर हिंदू मैरिज एक्ट (Hindu Marriage Act) की मानें तो एक व्यक्ति एक समय पर एक ही शादी कर सकता है। अगर उसकी पहली पत्नी जीवित है और उसे तलाक नहीं दिया है तो दूसरा विवाह नहीं कर सकता है। क्योंकि इसे गैर कानूनी माना जाएगा। फिलहाल इस मामले में देखा जाए तो संदीप नें छुप कर शादी नहीं की है। बल्कि यह विवाह न केवल झारखंड बल्कि अन्य शहरों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।