“कपड़े उतारो…लुभाने की कोशिश करो” ऑडिशन के वक्त जॉनी लीवर की बेटी जैमी से डायरेक्टर ने रखी गंदी डिमांड-Video
Jamie Lever: जाने-माने कॉमेडी एक्टर जॉनी लीवर (Johny Lever) की बेटी जैमी लीवर (Jamie Lever) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. जैमी ने खुद खुलासा किया है कि फिल्मों में वह भी किस्मत अजमाने के लिए जब ऑडिशन देना शुरू किया था तब इसी दौरान एक बार ऑडिशन में डायरेक्टर ने उनसे गंदी डिमांड रखते हुए कपड़े उतारने के लिए भी कह दिया था. यह ऑडिशन ऑनलाइन हो रहा था.
सोशल मीडिया पर जैमी का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जैमी ने अपने ऑडिशन के दिनों को लेकर बताया कि एक ऑडिशन जूम पर था.उन्होंने (एक डायरेक्टर) मुझसे कहा कि वो स्क्रिप्ट नहीं साझा कर सकते क्योंकि वह ऑडिशन में इम्प्रोवाइजेशन चाहते हैं.’ जैमी ने आगे बताया कि कुछ समय बाद ही मीटिंग का एक लिंक उनके पास आया जिस पर उन्होंने क्लिक किया. तो जैमी का वीडियो ऑन हो गया लेकिन दूसरी ओर जो शख्स था उसने वीडियो ऑन नहीं किया.
इस पर जब जैमी ने आगे सवाल किया तो शख्स खुद को डायरेक्टर बताते हुए कहा कि वह ट्रांजिट में है. इसलिए अपना वीडियो ऑन नहीं कर सकता. ये एक इंटरनेशनल फिल्म है जिसके लिए वह जैमी को कास्ट कर रहे हैं.आप इसके लिए फिट बैठती हैं लेकिन कुछ चीजें हैं जो हमे टेस्ट करनी होंगी.’
Munni Badnam feat Jamie Lever.#munnibadnaamhui #jamielever #MalaikaArora #dance #dancereels #dancers #BollywoodDanceFitness pic.twitter.com/6YKy1bASrB
— News Leak Centre (@CentreLeak) January 15, 2025
50 साल के आदमी को लुभाओ
जैमी ने इस ऑडिशन में आगे क्या हुआ को लेकर बयान में बताया है कि उन्होंने कहा कि इमेजिन करो कि 50 साल का आदमी आपके साथ है और आप उसे लुभाने की कोशिश कर रही हो. उसने ये भी बताया कि इसके बाद इंटीमेट सीन होगा. जैमी ने कहा कि इतना सुनते ही मैंने इंटीमेट सीन के लिए कम्फर्टेबल नहीं होने की बात कही और ये कहते हुए टालने की कोशिश की कि जब स्क्रिप्ट होगी तो मैं फॉलो करूंगी. इस पर दूसरी ओर से कहा गया कि कोई स्क्रिप्ट नहीं है. इसे इम्प्रोवाइज किया जाएगा तो अगर आप कपड़े उतारना चाहो या फिर कुछ कहना चाहो या फिर कुछ और करना चाहो तो आप वो कर सकती हो.’
मैं कम्फर्टेबल नहीं हूं
जैमी ने कहा,’ये सब सुनते ही मैंने कहा कि किसी ने मुझे इसके बारे में नहीं बताया था और मैं इसके लिए कम्फर्टेबल नहीं हूं. इस पर दूसरी ओर से कहा गया कि ये बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है और हम आपको इसके लिए कास्ट करना चाहते हैं. इसी के साथ ही लुभाते हुए कहा गया कि ये आपके लिए बड़ा मौका है. इस जैमी बताती हैं कि मैंने तुरंत ही कहा कि सर आप मुझे वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को बोल रहे हो. इसके लिए मुझे पहले बताया नहीं गया. मैं इसके लिए कम्फर्टेबल नहीं हूं और मुझे इसके बारे में बताया भी नहीं गया था और अब तो मैं आपके साथ बात करने में भी कम्फर्टेबल नहीं हूं. इतना कहते ही मैंने कॉल तुरंत काट दी. उस वक्त मैं बुरी तरह से डर गई थी और कुछ देर बात मुझे ज्ञात हुआ कि ये बड़ा स्कैम था और मैं साफ बच गई.’
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-फिल्म ‘डॉन’ के डायरेक्टर चंद्र बरोट के निधन से टूट गए अमिताभ बच्चन बोले-“मेरे मित्र…”