Jyoti Malhotra: जासूसी मामले में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा का पहला बयान आया सामने…वकील ने किया बड़ा खुलासा
Jyoti Malhotra Youtuber: भारत की तमाम जानकारियां पाकिस्तान को देने यानी जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का ताजा बयान सामने आ रहा है. उसने अपने बयान में खुद को निर्दोष करार दिया है.
ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह उन्होंने कहा है कि ज्योति मल्होत्रा ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष कहा है. फिलहाल इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है और उसे जांच के दौरान क्या मिला है, ये तो चार्जशीट के बाद ही पता चलेगा.
ज्योति के वकील ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए बयान में कहा कि ”मुझे ज्योति मल्होत्रा ने कल (बुधवार) वकील नियुक्त किया है. उन्होंने कल वकालतनामा साइन किया है. मैंने इसे कोर्ट में सबमिट कर दिया है. मैंने कुछ कागजात मांगे हैं, वो कानून के मुताबिक मिल जाएगा.”
जानें और क्या बताया वकील ने
ज्योति के वकील ने अपने बयान में आगे कहा है कि ”अभी तक सबकुछ सबके सामने है, पुलिस ने एफआईआर की, गिरफ्तार किया और रिमांड पर भेज दिया गया. इसी के साथ ही मोबाइल, लैपटॉप जब्त कर लिए गए. साथ ही बैंक स्टेटमेंट लिया गया ह और इन सब की स्टडी के बाद कुछ बताया जाएगा.”
वकील ने आगे बयान में बताया है कि ”पुलिस की शिकायत के बाद 16 मई को एफआईआर दर्ज की गई थी और उसी दिन ज्योति को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. फिर उनको पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया. यानी उनको 26 मई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और वर्तमान में वह न्यायिक हिरासत में है.”
आखिर कहां से आया पैसा और पाकिस्तान में क्यों मिली सुरक्षा?
ज्योति पर आरोप है कि उसे पाकिस्तान में सुरक्षा के साथ ही पैसा भी मिला. इस पर वकील ने कहा कि ब्लॉगर होने के नाते पैसे तो आएंगे ही लेकिन सवाल है कि ये पैसे कहां से आए हैं. अगर आईएसआई और पाकिस्तानी एजेंट्स ने पैसे दिए हैं तो अलग बात है, लेकिन अगर कहीं और से आया है तो ये तो स्वाभाविक है. कहीं से भी स्पॉन्सर हो सकता है. वकील ने आगे कहा कि पुलिस ही इसमें बताएगी कि कहां से पैसा आया.
तो वहीं पाकिस्तान में ज्योति मल्होत्रा को मिली सुरक्षा को लेकर कहा कि ज्योति मल्होत्रा के वीडियो की संख्या अधिक है लेकिन दोनों पक्ष जानना जरूरी है. उन्होंने कहा कि ब्लॉगर को भी सुरक्षा मिल सकती है. वह कहते हैं कि सुरक्षा तो किसी को भी मिल सकती है.
पिता ने किया ये बड़ा दावा
ज्योति मल्होत्रा पर जासूसी का आरोप लगने और फिर गिरफ्तार होने के बाद उनके पिता हरीश मल्होत्रा ने 28 मई यानी कल बुधवार को ज्योति को लेकर ताजा बयान दिया है. वह ज्योति से मिलने के लिए हिसाल की सेंट्रल जेल नम्बर 2 में पहुंचे थे और जेल के बाहर आने के बाद मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि ज्योति ने गिरफ्तारी के बाद पहला बयान देते हुए खुद को निर्दोष बताया है. तो वहीं और अधिक जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया. इस दौरान वह भावुक दिखाई दे रहे थे.
ये भी पढ़ें-मरियम नवाज के साथ यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का Video वायरल…पाकिस्तान की तारीफ और भारत के लिए…