मरियम नवाज के साथ यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का Video वायरल…पाकिस्तान की तारीफ और भारत के लिए…

Share News

Jyoti Malhotra Spy Case: जासूसी के आरोप में हरियाणा की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ ही उसके पांच साथियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और रिमांड पर लेकर लगातार उससे पूछताछ की जा रही है. इसी दौरान ज्योति से जुड़ी तमाम खबरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. ज्योति पर आरोप है कि उसने भारत से जुड़ी कई बड़ी जानकारी पाकिस्तान को मुहैया करवाई.

तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल उसके तमाम वीडियो से भारत की सुरक्षा एजेंसियों का माथा ठनका और फिर जब उसके खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने जानकारी इकठ्ठा की तो कई चौंकाने वाली जानकारी मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद अब उसके पाकिस्तान से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हो रहे हैं.

एक वीडियो पाकिस्तान के एक गुरुद्वारे से भी सामने आया है, जिसमें वो पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवीज शरीफ की बेटी मरियम नवाज से मुलाकात करती दिख रही है. तो वहीं वीडियो में कई और पाकिस्तानी सिख नेता दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं ज्योति ने मरियम से भारत के लोगों को मैसेज देने के लिए कहा. इसी के साथ ही ज्योति पाकिस्तान की जमकर तारीफ करती भी दिखाई दे रही है.

मरियम ने भारत के लिए कही ये बात

ज्योति के सवाल का जवाब देते हुए मरियम कहती हैं, मैं सभी हिंदुस्तानियों को बैशाखी की मुबारकबाद देती हूं, मैं सभी से कहना चाहती हूं कि सभी लोग यहां पर आएं, उनके लिए तमाम तरह की व्यवस्था की गई है. इसी के साथ ही मरियम अपने पास खड़े एक सिख नेता का भी जिक्र करते हुए कहती हैं कि ये पाकिस्तान के पहले सिख मिनिस्टर हैं, मैंने इन्हें कहा है कि लोगों को यहां बुलाएं. बता दें कि ये पूरी बातचीत पंजाबी भाषा में होती है और ज्योति भी पंजाबी भाषा में ही मरियम से सवाल करती है.

भड़के यूजर्स

ज्योति मल्होत्रा का नाम जासूसी में सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर गद्दार ट्रेंड हो चुका है तो वहीं उससे जुड़े कई और वीडियो सामने आने पर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है. मरियम के साथ वीडियो देखकर यूजर्स कह रहे हैं कि दरअसल पाकिस्तान के लिए विज्ञापन कर रही है, जिससे कि पाकिस्तान में टूरिज्म ज्यादा से ज्यादा बढ़े. तो दूसरी ओर एक अन्य यूजर ने लिखा कि मरियम से ये मुलाकात पाकिस्तान में छिपी कई चालों का एक हिस्सा लग रही है. इसी के साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स उसे गद्दार कह कर भी सम्बोधित कर रहे हैं. तो वहीं कुछ ये भी कह रहे हैं कि उसने प्यार और पैसे के लिए अपने देश से गद्दारी की.

ये भी पढ़ें-पहलगाम आतंकी हमले से पहले ज्योति गई थी श्रीनगर…पाकिस्तान से जुड़े कनेक्शन को लेकर पिता ने दी बड़ी जानकारी-Video