Kanpur: सो रहे कुत्ते पर युवक ने ईंट से किया तेज प्रहार, मौत, वायरल हुआ सीसीटीवी फुटेज, खत्म हुई इंसानियत
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रहा है। यहां जूही में एक युवक ने घर के पास सो रहे हैं कुत्ते (श्वान-Dog) पर ईट से इतनी तेज वार किया कि कुत्ता नींद में ही मौत के मुंह में चला गया। इस दर्दनाक घटना का इलाकाई लोगों ने विरोध किया तो आरोपित मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि पुलिस से शिकायत के बाद भी आरोपित पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सफेद रंग का कुत्ता कुछ कुत्तों के साथ सड़क के किनारे सो रहा है। इतने में एक युवक हाथ में ईंट लेकर आता है और कुत्ते पर जोर से मार देता है। अन्य कुत्ते तो भाग जाते हैं, लेकिन जिस कुत्ते को ईंट मारी वह सोते-सोते ही मर जाता है। वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस घटना का संज्ञान पुलिस के आलाधिकारियों ने लिया है।
जूही बम्बुरहिया निवासी परचून दुकानदार धर्मेंद्र ने बताया कि शनिवार दोपहर को उनकी दुकान के बाहर एक श्वान (कुत्ता) सो रहा था। इस दौरान इलाके में रहने वाला जैकी नाम का युवक आया और श्वान के सिर पर ईंट से जबरदस्त प्रहार किया, जिससे स्वान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। घटना की जानकारी होते ही इलाकाई लोगों ने युवक का विरोध किया तो वह गाली गलौज पर उतारू हो गया।
इसी के साथ लोगों को साथ ही जान से मारने की धमकी भी देने लगा। आरोप है कि आरोपित इससे पहले भी कई बार उसी तरह अन्य स्थानों पर भी कुत्तों व अन्य जानवरों पर हमला कर चुका। समझाने पर वह लोगों के साथ मारपीट पर उतारू हो जाता है। घटना के बाद लोगों ने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की। वही घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यहां देखें वीडियो