Kanpur: इनरव्हील क्लब आफ फ्लोरेंस ने बेसिक के 61 टीचर्स का किया सम्मान, दिया हेल्थ कार्ड
Kanpur: इनरव्हील क्लब आफ फ्लोरेंस द्वारा आज कानपुर नगर की बेसिक शिक्षा परिषद के सभी ब्लाकों से 61 शिक्षक /शिक्षिकाओं को नेशनल बिल्डर एवार्ड से सम्मानित किया गया। इनरव्हील क्लब कानपुर मे किसी क्लब द्वारा सर्वाधिक संख्या मे शिक्षक /शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। क्लब द्वारा शिक्षकों के लिये हेल्थ कैम्प का आयोजन भी किया गया.
इसी के साथ ही सभी शिक्षकों को हेल्थ कार्ड भी दिया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि PDC डा0 नवीन मोहिनी निगम रहीं. विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कानपुर नगर के जिलाध्यक्ष चन्द्रदीप सिंह यादव व अतिथि मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदित्य द्विवेदी व जिला संतक्षक मोहम्मद शाहिद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष डाक्टर सोनल शर्मा ने किया. कार्यक्रम का संचालन डाक्टर अल्का गुप्ता ने किया तथा आगंतुकों का आभार क्लब की सचिव वर्तिका गुप्ता ने जताया. सम्मानित होने वाले शिक्षकों में खुर्शिदा परवीन, अम्बरीष शुक्ला, राकेश पाल, अनुग्रह त्रिपाठी, पुष्पा वर्मा , मन्जू चौधरी सहित 61 शिक्षक /शिक्षिकाएं शामिल रहे. कार्यक्रम मे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कानपुर से जय कुमार सिंह, सुयस शुक्ला, जितेन्द्र सचान, अनील राय आशुतोष निगम, विनय कुमार, विवेक सिंह तथा रजनीश कुमार उपस्थित रहे।
