Kanpur: चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में निकला 15 फीट लंबा विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला, वायरल हुआ वीडियो, मचा हड़कम्प

October 18, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि वन विभाग की टीम एक विशालकाय अजगर को पकड़ने का प्रयास कर रही है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में 15 फीट लंबा अजगर निकला और उसे बकरी को अपना शिकार बनाया। यह सब देखकर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए और हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में वन विभाग को जानकारी दी गई। इसके बाद विश्वविद्यालय पहुंची टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर चिड़ियाघर में छोड़ा।

यहां देखें वीडियो