Kanpur: जेल जाने के बाद वायरल हुआ सपा विधायक इरफान सोलंकी का वीडियो, बांधें भाजपा सांसद की तारीफों के पुल, कहा, “पत्नी के सिर पर फेरा वालिद वाला हाथ”, जानें मुख्यमंत्री योगी से क्या की है अपील

December 3, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर। जेल जाने के बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सपा विधायक इरफान सोलंकी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं। वह कह रहे है कि उन्होंने उनकी पत्नी के सिर पर वालिद वाला हाथ फेरा है। इसी के साथ वह पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जेल जाने के बाद देर रात वीडियो जारी किया गया है, जिसे पुलिस के सामने सरेंडर करने से पहले ही रिकॉर्ड किया गया। इस वीडियो में सोलंकी ने भाजपा सांसद का धन्यवाद दिया है। इसी के साथ इस वीडियो में इरफान ने सफाई दी है कि जिस समय घटना हुई थी, उस वक्त वह अपने कार्यालय में थे। इसके सारे प्रमाण उनके पास हैं।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में सपा और भाजपा के सम्बंधों को लेकर चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। फिलहाल यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारों का मानना है कि यह वीडियो नगर निगम चुनाव के साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव पर भी असर डालेगा।

जानें क्या है मामला
बता दें कि इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी पर कानपुर की एक महिला ने उनके घर में आग लगाने का आरोप लगाया था। अर्थात जाजमऊ आगजनी और रंगदारी के मामले में सोलंकी ब्रदर्स करीब एक महीने से फरार थे और शुक्रवार की दोपहर में पुलिस कमिश्नर आवास पर खुद को सरेंडर किया था। इसके बाद पुलिस लाइन में उनसे साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ के बाद एसीएमएम तीन की कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से कोर्ट ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि सरेंडर करते वक्त इरफान की आंखों में आंसू थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ही उनके घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही सोलंकी ब्रदर्स ने सरेंडर कर दिया था। (फोटो सोशल मीडिया-फाइल फोटो)

यहां देखें वीडियो