Kanpur News: प्रधानाचार्या के सामने शिक्षक को पीटा, बोले अपशब्द, आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग, 22 सितम्बर को बांधेंगे काली पट्टी

September 20, 2023 by No Comments

Share News

Kanpur News: साउथ सिटी पब्लिक स्कूल वसंत विहार के शिक्षक आकाश को अजय अग्निहोत्री नाम के व्यक्ति द्वारा विद्यालय प्रधानाचार्य कविता पांडे के कक्ष में गालियां देते हुए पीटे जाने के मामले में शिक्षक नेताओं ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है.

जानकारी सामने आ रही है कि, उक्त घटना की जानकारी होने के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के शिक्षक नेता शैलेन्द्र द्विवेदी,राहुल कुमार मिश्रा,अवधेश कटियार , ओम तिवारी ,ज्ञानेंद्र गुप्ता रोहित कनौजिया व चंद्र दीप यादव, गगनदीप सिंह और विवेक शर्मा विद्यालय में प्रधानाचार्य कविता पांडे व समस्त शिक्षक परिवार से मिले. इस मौके पर प्रदेश संयोजक शैलेन्द्र द्विवेदी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की.

शिक्षक नेता शैलेन्द्र द्विवेदी ने चेतावनी दी है कि यदि शिक्षक के साथ उक्त अपराधिक घटना करने वालो को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो शुक्रवार 22 सितंबर को कानपुर महानगर के समस्त प्रकार के शिक्षण संस्थाओं में शिक्षक काली पट्टी बांध कर काम करेंगे। वहीं शैलेंद्र द्विवेदी ने बताया कि आरोपी अजय अग्निहोत्री अपने समस्त परिवार एवम साथियों के साथ फरार है और वह शिक्षक के ऊपर समझौता करने का दबाव बना रहा है। यदि आगे भी गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन और तीव्र कर दिया जाएगा और शिक्षक , प्रधानाचार्य के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। (सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया)