Kanpur News: इंटर कॉलेज में घुसकर कर्मचारी को पीटने के मामले में शिक्षकों में आक्रोश, आंदोलन करने की ठानी, मुख्यमंत्री से की ये मांग
Kanpur News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडलीय महामंत्री संतोष तिवारी ने डीसी वैदिक इंटर कॉलेज भोगीपुर आगरा के कर्मचारी निरंजन लाल शर्मा पर विद्यालय में घुसकर अराजक तत्वों द्वारा किए गए हमले व मारपीट के विरुद्ध निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग मुख्यमंत्री के साथ ही महानिदेशक विजय कारण आनंद एवं शिक्षा निदेशक डॉक्टर महेंद्रदेव को पत्र लिख कर की है।
महामंत्री ने यह भी कहा कि सरकार शिक्षकों एवं कर्मचारी को संरक्षण प्रदान कर विद्यालयों में समुचित सुरक्षा व्यवस्था कराए क्योंकि इस तरह की प्रदेश में कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं अब आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो । संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुज्तबा हुसैन, प्रदेश महामंत्री संतोष तिवारी आनंद सिंह मनोज श्रीवास्तव रमेश चंद्र पंचाल, जनार्दन यादव, भगवत जोशी, सतीश सिंह, मनीष राय, सोनू सिंह आदि प्रदेशीय पदाधिकारियों ने घटना पर आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर में घटी यह घटना निंदनीय है गरिमा के विरुद्ध है इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि संगठन की मांग पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो संगठन पूरे प्रदेश में विद्यालयों में पठन-पाठन, कार्य अवरुद्ध कर आंदोलन किए जाने को बाध्य होगा।