Kanpur: पार्क में महिला ने शख्स को जमकर पीटा, फाड़े कपड़े, वायरल हुआ वीडियो, देखें GRPF से निलंबित सिपाही का क्या है पूरा फिल्मी किस्सा

December 16, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला एक शख्स को जमकर पीटते हुए दिखाई दे रही है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का बताया जा रहा है। जानकारी सामने आ रही है कि पिटने वाला शख्स जीआरपीएफ से निलम्बित सिपाही है और जो महिला पीट रही है वह उसकी दूसरे नम्बर की प्रेमिका है। महिला का नाम ज्योति बताया जा रहा है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक 10 साल पहले आगरा में जीआरपी विभाग में तैनात आरक्षी दुर्गेश कुमार की मुलाकात इस महिला से हुई थी। पीट रही महिला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज से करीब 10 साल पहले से उनकी और दुर्गेश की दोस्ती थी। इसके बाद दोनों दोस्त हो गए और एक-दूसरे से प्यार करने लगे और मंदिर में जाकर शादी कर ली। ज्योति ने आगे बताया कि करीब 3 साल पहले उसे पता चला कि दुर्गेश ने बिना बताए 2015 में अपने घरवालों की मर्जी से पूरे रीति रिवाजों के साथ शादी कर ली और ज्योति को इसकी भनक भी नहीं लगने दी। इसकी जानकारी ज्योति ने लिखित तहरीर में बर्रा थाने में दी है और आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर दुर्गेश ने उसका सालों फायदा उठाया।

लिंक पर जाकर देखें वीडियो

इस घटना के सामने आने के बाद दुर्गेश की पहली पत्नी और ज्योति को बुलाया गया और बातचीत में सामने आया कि दुर्गेश ने ज्योति को धोखे में रखा और 2015 में किसी और से शादी कर ली, जो अब उसी के घर सास ससुर के साथ रहती है। वहीं ज्योति द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस की कार्यवाही चल ही रही थी कि करीब 8 महीने पहले का दुर्गेश का एक और राज खुल जाता है। ज्योति को पता चलता है कि दुर्गेश का एक और महिला से नाजायज सम्बन्ध है। अर्थात दुर्गेश की ज़िंदगी में तीसरी महिला भी है जिसके साथ वह पिछले कुछ समय से रह रहा है। बता दें कि 3 साल पहले हुई शिकायत के बाद न तो दुर्गेश ज्योति के साथ रहता था और न ही अपने घर पर।

यह जानकारी मिलते ही ज्योति ने तत्काल थाने जाकर इसकी जानकारी पुलिस को दी और लिखित तहरीर देकर फिर शिकायत कर दी। इस दौरान दुर्गेश की पत्नी और घरवालों को भी ज्योति ने बुलाया और दिखाया कि यह हम दोनों को ही धोखा दे रहा है। पुलिस ने इस बार दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पिछले महीने ही दुर्गेश को यूपी पुलिस से बर्खास्त कर दिया था।

जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसके सम्बंध में जानकारी सामने आई है कि ज्योति को दुर्गेश ने मिलने के लिए किदवाई नगर स्थित पार्क में बुलाया था। ज्योति ने बताया कि मिलने पहुंची को दुर्गेश उससे शिकायत वापस लेने की धमकी देने लगा। उसने कहा कि अगर शिकायत वापस नहीं ली तो जान से मार देगा। थोड़ी बहस के बाद उसने मेरा गला दबाना शुरू कर दिया इसलिए मैंने उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान वहां खड़े लोगों में से किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसी के साथ ज्योति ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है और कहा कि जब मौके पर पुलिस पहुंची तो वह भी एक ही विभाग का होने के चलते दुर्गेश का पक्ष लेने लगी। पुलिस ने उल्टा उसे ही यह सब करने और षड्यंत्र के तहत वीडियो वायरल करने का आरोप लगा दिया।

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने मीडिया को बयान दिया कि आज सुबह सोशल मीडिया पर एक स्त्री और पुरुष की मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। जब वीडियो की जांच की गई तो पता चला की यह वीडियो नौबस्ता थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने महिला और दुर्गेश से पूछताछ की तो पता चला कि यह महिला उसी की पत्नी है और यह इनका आपसी विवाद है। इसी क्रम में यह भी प्रकाश में आया की दुर्गेश जीआरपीएफ में सिपाही रहे हैं और इसी महिला के एक शिकायत पत्र की वजह से दुर्गेश को पिछले महीने बर्खास्त किया गया था। आगे की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। मालूम हो कि पुलिस महकमे से लेकर जीआरपी विभाग में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। (फोटो-सोशल मीडिया)