Ayodhya: बाबरी मस्जिद विध्वंस के दिन ट्विटर पर ट्रेंड हुआ “श्री राम”, वायरल हुए अटल-आडवानी के तत्कालीन वीडियो, देखें बाबर शासन को लेकर क्या दावा किया भाजपा सांसद ने
लखनऊ। बाबरी मस्जिद विध्वंस (6 दिसम्बर) के दिन ट्विटर पर दिन भर “श्री राम” ट्रेंड करता रहा। इसी के साथ अयोध्या में रामजन्मभूमि पर चल रहे भव्य राम मंदिर निर्माण की तस्वीरें और वीडियो भी वायरल होता रहा। इसी के साथ अटल बिहार बाजपेई व लाल कृष्ण आडवानी के तत्कालीन भाषण के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। इसी के साथ भाजपा सांसद ने बाबर शासक को लेकर बड़ा दावा किया है।
यहां बता दें कि बाबारी मस्जिद विध्वंस के 30 साल बाद अयोध्या की आबो-हवा बिल्कुल बदल चुकी है। अब यहां किसी को किसी का भी खौफ नहीं है। यहां के बाशिंदों ने डर को भुलाकर खुशियों को गले लगा लिया है और भव्य राम मंदिर निर्माण को आज की पीढ़ी देखते हुए बड़ी हो रही है। सुबह-शाम यहां राम भजन बजता रहता है और हिंदू-मुस्लिम सब एक होकर रह रहे हैं, जो कि एक मिसाल है।
गौरतलब है कि 6 दिसम्बर 1992 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में स्थित विवादित स्थल पर बनी बाबरी मस्जिद को गिराया गया था। 30 बरस पहले उत्तर प्रदेश के अयोध्या में घटी यह घटना इतिहास में प्रमुखता के साथ दर्ज है, जब राम मंदिर की सांकेतिक नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था। इससे देश के दो संप्रदायों के बीच पहले से मौजूद रंजिश की दरार बढ़कर खाई में बदल गई थी।
इस घटना के बाद देश के कई इलाकों में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे थे और जान-माल का भारी नुकसान देश को सहना पड़ा था। वैसे तो 6 दिसंबर 1992 के दिन की शुरूआत साल के बाकी दिनों की तरह सामान्य ही थी, लेकिन भगवान राम की जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए सांकेतिक नींव रखने के इरादे से अयोध्या पहुंचे हजारों लोगों ने अचानक बाबरी मस्जिद के गुंबद गिराकर इस दिन को इतिहास में दर्ज करवा दिया था।
देखें क्या कहा भाजपा सांसद ने
कन्नौज में भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने दावा किया कि1528 में बाबर शासक के आदेश पर भव्य राम मंदिर को तोप से उड़ा दिया गया था। उस समय भी मंदिर को बचाने के लिए लोगों ने संघर्ष किया बलिदान दिया है। उसके बाद भी पीढ़ी दर पीढ़ी संघर्ष जारी रहा। उसी दिन भाजपा का जन्म हुआ। हिंदू समाज ने जब भाजपा को ताकत दी तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और हिंदुओं की एकता के चलते आज भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। हालांकि उनका ये बयान दो दिन पहले सामने आया था। (photo credit @ShriRamTeerth)
यहां देखें वीडियो