Bangles: जानें चूड़ियां पहनने के पीछे क्या है धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
Bangles: अक्सर महिलाओं को रंग-बिरंगी चूड़ियां पहने हुए देखा होगा. यहां तक कि कुवांरी लड़कियां भी चूड़ियां पहनना बेहद पसंद करती हैं. शादी के बाद को हिंदू धर्म में चूडियां पहनना सुहाग की निशानी मानी जाती है लेकिन शादी से पहले लड़कियां फैशन में इसे पहनती हैं, लेकिन चूड़ी पहनने के धार्मिक के साथ ही वैज्ञानिक कारण भी हैं जो महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित होते हैं. तो जानते हैं क्या हैं वो कारण-
कुछ वैज्ञानिक रिपोर्ट्स बताती है कि, महिलाओं की चूड़ियां एक ऐसा घर्षण पैदा करती हैं, जिससे रक्त संचार ठीक से होता है. इसी के साथ माना जाता है कि, कलाई क्षेत्र एक एक्यूपंक्चर बिंदु है, जो एक महिला के शरीर में हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करतें हैं. यही कारण है कि पहले के जमाने में पुरुष भी अपने हाथों में कड़े पहना करते थे. इसके अलावा जब कांच की चूड़ियां बार-बार टकराती हैं तो माना जाता है कि उनकी आवाज से नेगेटिव एनर्जी भी दूर रहती है. इसी के साथ ही रंगीन चूड़ियां महिलाओं के मन को शांत रखने में भी मदद करती हैं. इसलिए स्वास्थ्य के लिए भी चूड़ियां पहनना अच्छा माना जाता है.
जानें क्या है धार्मिक कारण
तो वहीं अगर इसका धार्मिक आधार माना जाए तो ये सुहागन स्त्री के लिए अच्छा माना जाता है. धार्मिक रूप से माना जाता है कि ये महिलाओं को बुरी नजर से दूर रखती हैं. तो वहीं चूड़ियां महिलाओं को भी मानसिक रूप से शांति प्रदान करती हैं. इसी के साथ ही चूड़ियां धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्व रखती हैं. तो वहीं हरी चूड़ियां शांति का भी प्रतीक हैं और लाल प्रजनन क्षमता और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने का प्रतीक भी मानी जाती हैं. तो जो महिलाएं चूड़ियां पहनने से ऐतराज करती हों वो भी इसे अजमा कर देख सकती हैं.