Kolkata News: राशन कार्ड पर “दत्ता” की जगह लिखा “कुत्ता”, अधिकारी के सामने भौंकने लगा शख्स, वायरल हुआ वीडियो, देखें कैसी बनी अधिकारी की सूरत
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सरकारी गाड़ी में अधिकारी बैठे हैं तो वहां एक शख्स गाड़ी की खिड़की पर खड़ा होकर लगातार भौंकता जा रहा है। बताया जा रहा है कि शख्स के राशन कार्ड में दत्ता के स्थान पर कुत्ता लिख गया है। इसी वजह से उसने अधिकारी के सामने कुत्ते की तरह भौंक कर वीरोध जताया।
यह वीडियो पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले का बताया जा रहा है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक शख्स श्रीकांत दत्ता का नाम राशन कार्ड में श्रीकांत ‘कुत्ता’ लिख दिया गया है। इसके विरोध में कुत्ते की तरह भौंककर वह सरकारी अधिकारियों के सामने विरोध जता रहे हैं। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में हाथ में बैग और ढेर सारे कागज लिए 40 वर्षीय श्रीकांत दत्ता एक सरकारी अधिकारी की कार के गेट के पास कुत्ते की तरह भौंक रहा है।
तो वहीं ‘दुआरे सरकार’ में यह नजारा देखकर लोग हैरान दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अधिकारी खुद आश्चर्यचकित है और बचने की कोशिश कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के बांकुड़ा-2 प्रखंड के बिकना ग्राम पंचायत के केशियाकोले गांव के श्रीकांत दत्ता अपना विरोध कुत्ते की तरह भौंक कर जता रहा हैं और यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग ठहाका लगाए बगैर नहीं रूक पा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीकांत दत्ता को राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से आरकेएसवाई राशन कार्ड मिला था, लेकिन उनका उपनाम दत्ता की जगह ‘कुत्ता’ हो गया है और वह इस घटना में काफी शर्मिंदा और बेइज्जत महसूस कर रहे हैं और उन्होंने इस तरह से विरोध करने का तरीका अपनाया है।
अनोखा विरोध देखकर अधिकारी भी सकते में
बुधवार को जब संयुक्त बीडीओ बिकाना ग्राम पंचायत के ‘दुआरे सरकार’ शिविर का दौरा करने पहुंचे तो उन्होंने कुत्ते की तरह भौंक कर विरोध किया। आगे की सीट पर बैठे अफसर ने खिड़की पर मुंह फेर लिया, लेकिन वह कुत्ते की तरह भौंकते रहे। इस पर अधिकारी सकते में आ गए और दत्ता के हाथ से कागज लेकर उसे ठीक कराने का संकेत किसी को दिया।
देखें क्या कहा श्रीकांत दत्ता ने
घटना के बारे में बताते हुए श्रीकांत दत्ता ने मीडिया को जानकारी दी कि “मैंने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, पहले चरण में जब मुझे राशन कार्ड मिला, तो मैंने देखा कि श्रीकांत दत्ता श्रीकांत मंडल बन गए हैं। सुधार के लिए अर्जी देने पर मैं श्रीकांत कुमार दत्त बन गया। मैं फिर सरकार के पास गया और सुधार के लिए आवेदन किया। तो इस बार इंसान ही नहीं रहा। अधिकारियों ने मुझे कुत्ता बना दिया। राशन कार्ड में श्रीकांति कुमार कुत्ता श्रीकांत दत्ता की जगह ले लिया। इस घटना के बाद मैं मानसिक रूप से टूट गया था।” श्रीकांत दत्ता ने दावा किया कि दुआरे में सरकारी शिविर में जाने के बाद वह संयुक्त बीडीओ के पास गये और उनसे पूछा कि दत्ता कुत्ता कैसे बन गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
मां ने कहा ये अपमान है
इस घटना से श्रीकांत दत्ता ही नहीं उनकी मां भी आहत हैं। मां हीरा दत्ता ने मीडिया को जानकारी दी और कहा कि “बेटे के पद के स्थान पर कुत्ता लिखने से उन्हें ‘सामाजिक अपमान’ का सामना करना पड़ा है, उन्होंने कहा कि यह घटना महत्वपूर्ण कार्यों में ‘संविदात्मक और अशिक्षित’ श्रमिकों की नियुक्ति के कारण हो रही है और उनके जैसे आम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। मैंने अपने बेटे का नाम रखा है। ” उन्होंने कहा कि बेटा दुकान चलाकर परिवार चलाता है और इस घटना से सौ गुना सम्मान का नुकसान हुआ है। भला अब इसकी भरपाई कौन करेगा। क्या सरकार मेरे बेटे का सम्मान लौटाएगी।”