ढोलकी बजे नाचो लोहड़ी है आयी…’ इन बधाई संदेशों के साथ अपनों को कहें Happy Lohri

January 12, 2023 by No Comments

Share News

Lohri Best Wishes Messages: सिख समाज का सबसे लोकप्रिय त्योहार लोहड़ी (Lohri) 13 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाई व शुभकामना संदेश भी भेजेंगे। ऐसे अवसर पर आप सभी से लिए एकदम नए शुभकामना संदेश लिखे हैं कवि जसप्रीत सिंह ने, इन संदेशों को अपने इनबॉक्स में शामिल कर आप अपनी लोहड़ी को कर सकते हैं सबसे अलग।

कवि जसप्रीत सिंह

“मस्ती उंमग ,नयी है तरंग,
आयी है लोहड़ी नये ले रंग।
आग जलाओ,भागड़ा पाओ,
बधाई के गीत मिल सब गाओ।।”
Happy Lohri

“सुंदर मुंदरिये होय के सुनाने गीत।
मिटाने पिछले दुखों की रीति।।
खुशियों की सौगात ले आयी है लोहड़ी।
शुभकामनाएं नवविवाहित को बनी रहे जोड़ी”
happy lohri

“उड़ती पतंग और नयी है उमंग,

मूंगफली रेवड़ी तिल-गुड़ का है संग।
मिठास अपनत्व की बढ़ाने है आयी।
पावन लोहड़ी की आप सब को बधाई।।”
Happy Lohri

“अग्नि में प्रवाहित कर गमों के फसाने।
गानें हैं हमको अब,सुखों के तराने।।
ढोलक बजाओं और भागड़े पाओ जी।
लोहड़ी है आयी,मिठाईयां खाओ जी।।”
Happy Lohri

“मिली लाडले की जिस को सौगात।
डाल रहा भांगड़े रिश्तेदारों के साथ।।
आया मांगना जो देता जाय लोहड़ी।
शुभकामनाओं से भर रहा झोली।।
आप सब की भी हो पूरी सब मुरादें।
सुखी हो जीवन सबका मिटे गम की यादें।।”
Happy Lohri

“तिल के लड्डू संग मुंगफली स्वाद।
जलती अग्नि से कर लो फरियाद।।
मनोकामनाएं सभी पूरी कराने है आयी ।
ढोलकी बजे नाचो लोहड़ी है आयी ।।
मक्के की रोटी और सरसों का साग,
मूंगफली गजक खाओं जलाओं पास में आग।।
रिश्तें -नातों में बहें प्रेम की सुख धार।
आयी है लोहड़ी नाचों गांओं यार।।”
Happy Lohri