Lok Sabha Election-2024: सपा ने जारी कि 16 उम्मीदवारों की पहली सूची, 93 साल के नेता को भी दिया टिकट, डिंपल यहां से ठोकेंगी ताल
Lok Sabha Election-2024: लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार निर्णय करने में जुटी समाजवादी पार्टी (सपा) ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली सूची जारी कर दी है। डिंपल यादव को मैनपुरी से प्रत्याशी बनाया गया है। तो वहीं अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री लालजी वर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा छोड़कर वे सपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें कटेहरी विधानसभा सीट से टिकट दिया था। वे चुनाव जीतकर विधायक भी बने। तो वहीं विधायक रहते अब सपा ने उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी अधिकृत तौर पर घोषित कर दिया है. गौरतलब है कि, बसपा सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके लालजी टांडा सीट से भी विधायक रह चुके हैं। तो वहीं लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा को टिकट दिया गया है. तो इसी के साथ ही 93 साल के हो चुके शफिकुर्ररहमान बर्क को एक बार फिर से संभल से टिकट दिया गया है. वह वर्तमान में भी यहां से सपा के सांसद हैं.
प्रत्याशियों की देखें सूची-
संभल से शफिकुर्ररहमान बर्क
फिरोजबाद से अक्षय यादव
मैनपुरी से डिंपल यादव
एटा से देवेश शाक्य
बंदायू से धर्मेंद्र यादव,
खीरी से उत्कर्ष वर्मा
धौरहरा से आनंद भदौरिया
उन्नाव से अन्नु टंडन
लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा
फर्रुखाबाद से डॉ नवल किशोर शाक्य
अकबरपुर से राजाराम पाल
बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल
फैजाबाद से अवधेश प्रसाद
अंबेडकरनगर से लालजी वर्मा
बस्ती राम प्रसाद चौधरी
गोरखपुर से काजल निषाद को सपा ने प्रत्याशी बनाया है।