Women Reservation Bill: पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल का बदल दिया नाम, अब देखें क्या कहा जाएगा? देखें Video
Women Reservation Bill: संसद के विशोष सत्र के दूसरे दिन नए संसद भवन (new parliament) में कार्यवाही शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संबोधित करते हुए महिला आरक्षण बिल पर बड़ा निर्णय लिया और इस मौके पर इस बिल का नाम बदल दिया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान महिला आरक्षण बिल को ‘महिला वंदन अधिनियम’ का नाम दिया. बता दें कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पेश करने की तैयारी कर रही है. बीते सोमवार को मोदी कैबिनेट की बैठक में इस बिल को मंजूरी दी गई थी.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के लोकसभा में अपने पहले भाषण के दौरान कहा कि आज का दिन महिलाओं के लिए इतिहास बनने वाला है. वह बोले कि, महिला आरक्षण पर खूब चर्चांए हुई हैं और अब इसे कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है. वहीं महिला आरक्षण बिल को मंगलवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में पेश किया. मालूम हो कि यह बिल 27 साल से लटका हुआ है.