Lucknow: नशे में धुत भाजपा नेता ने की अभद्रता, महिला ने जड़ा थप्पड़, Video Viral

September 18, 2023 by No Comments

Share News

Lucknow Viral Video: सोशल मीडिया पर भाजपा के एक नेता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शराब के नशे में धुत होकर एक महिला और उसके पति से अभद्रता करते हुए नजर आ रहे हैं. पहले महिला और उनके पति ने उनकी गाड़ी में लगे भाजपा के झंडे को देखते हुए उनके बारे में पूछा तो वह बोले हम तुम्हारे बाप हैं. इसी के साथ वह दोनों से अभद्रता और गाली-गलौज करते भी नजर आ रहे हैं. इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. इसी के साथ तालकटोरा थाने में तहरीर देकर भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है. जानकारी सामने आई है कि बीच रास्ते में खड़ी कार को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था जो कि गाली-गलौज तक पहुंच गया.

सोशल मीडिया पर वायरल भाजपा के नेता का वीडियो रविवार की देर रात का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आई है कि, लखनऊ में भाजपा नेता अतुल दीक्षित पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि रविवार की रात को उन्होंने शराब के नशे में उनसे व उनके पति से अभद्रता की. रास्ते में खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था और फिर बात गाली-गलौज और हाथापाई पर पहुंच गई. महिला ने बताया कि उनके पति ने रास्ते में खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए कहा था कि भाजपा नेता उनसे अभद्र व्यवहार करने लगे. इस पर उनकी पत्नी ने भी बीजेपी नेता को थप्पड़ जड़ दिया. मामला राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र के E ब्लॉक स्थित एक गली का बताया जा रहा है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी नेता की गाड़ी बीचों-बीच रास्ते में खड़ी थी. इस पर युवक ने काफी देर तक हॉर्न दिया, फिर भी गाड़ी रास्ते से नहीं हटी तो युवक ने खड़ी गाड़ी के पास जाकर शीशा खटखटाकर गाड़ी हटाने की बात कही. इस पर आरोप है कि शराब के नशे में धुत भाजपा नेता ने उनको गालियां देनी शुरू कर दी औऱ करीब 20 मिनट तक विवाद चलता रहा. तो वहीं पीड़ित महिला ने बताया कि, भाजपा नेता गाड़ी से उतरे और उनसे गाली-गलौज करने लगे.

वहीं अपनी सफाई में भाजपा नेता अतुल दीक्षित ने बताया है कि, जिस मोहल्ले में गाड़ी खड़ी थी वहां पर स्थित अस्पताल में वह कैंसर पीड़ित मरीज को देखने गए थे, जबकि पीड़ित युवक ने बताया कि, उसने पता किया है अस्पताल में कैंसर पीड़ित कोई व्यक्ति भर्ती नहीं है, हालांकि एक शख्स डेंगू से पीड़ित है, जिसको देखने के लिए बीजेपी नेता पहुंचे थे. तो वहीं अतुल दीक्षित ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि उनके साथ जो शख्स मौजूद था उसको बोन और ब्लड में कैंसर है जिसका आखिरी स्टेज चल रहा है. डॉक्टर ने उनको लोहिया या पीजीआई में एडमिट करने की सलाह दी थी हालांकि विश्वकर्मा पूजा के कारण कल वह एडमिट नहीं कर पाए. इसी के साथ ये भी कहा कि, जिस गली में यह विवाद हुआ वह गली काफी इतनी पतली थी कि उनकी गाड़ी के आगे और गाड़ियां खड़ी थीं और वह इसी वजह से अपनी गाड़ी आगे नहीं बढ़ा पा रहे थे.

यहां देखें वीडियो