“गृहे गृहे संस्कृतम्” योजना का शुभारम्भ…बालिका विद्यालय की छात्राओं को मिलेगी संस्कृत के साथ संस्कार की शिक्षा

July 10, 2026 by No Comments

Share News

Lucknow: उत्तर प्रदेश शासन के स्वायत्तशासी उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् द्वारा संचालित “गृहे गृहे संस्कृतम्” योजना के अंतर्गत संस्कृत भाषा शिक्षण कक्षाओं के जुलाई मासीय ऑनलाइन सत्रों का उद्घाटन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग 33 जनपदों से जुड़े करीब 45 शिक्षण केंद्रों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष चौहान एवं निदेशक प्रेमेन्द्र कुमार गुप्त के निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में योजना प्रभारी भगवान सिंह चौहान तथा समन्वयक डा.अनिल गौतम उपस्थित रहे।

लखनऊ जनपद .के बालिका विद्यालय मोतीनगर में प्रधानाध्यापिका डॉ. लीना मिश्र.ने कहा कि विद्यालय में आयोजित शिविर में संस्थान द्वारा प्रेषित प्रशिक्षिका डॉ प्रेरिका अग्रवाल इस शिविर के माध्यम से बच्चों को संस्कृत सीखायेंगी.

मुख्य अतिथि डॉ. सरिता श्रीवास्तव ने कहा कि संस्कृत को व्यवहार में लाने की आवश्यकता है। गृहे गृहे संस्कृतम् योजना संस्कृत भाषा के संरक्षक के रूप में अनवरत कार्य कर रही है। इस योजना के अंतर्गत कार्यरत सभी प्रशिक्षक भाषा के संवर्धन व प्रचार प्रसार में महती भूमिका निभा रहे हैं

कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रेरिका अग्रवाल ने किया। प्रारंभ में प्रशिक्षिका मंतशा जहाँ द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई तथा प्रशिक्षिका प्रेरिका अग्रवाल ने संस्थान गीतिका प्रस्तुत की। अंत में कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ये भी पढ़ें-शिक्षकों की बड़ी लापरवाही…8 साल की छात्रा को स्कूल में ही बंद करके चले गए घर; बिलखती रही 5 घंटे तक-Video