Lucknow: अमीरूदौला लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए आने वालों को मिलेंगे लॉकर रूम, देखें कमीश्नर रोशन जैकब ने क्या-क्या दिए निर्देश

January 3, 2023 by No Comments

Share News

लखनऊ। मण्डलायुक्त डा. रोशन जैकब ने मंगलवार को अमीरूदौला लाइब्रेरी/कैम्पस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अमीरूदौला लाइब्रेरी में स्मार्ट सिटी द्वारा कराये जा रहे कार्यों का जायजा लिया। इसी के साथ निर्देश देते हुए कहा कि कराये जा रहे कार्यों में विशेष रूप से गुणवत्ता का ध्यान रखा जाये। इस अवसर पर उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, स्मार्ट सिटी के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मण्डलायुक्त द्वारा अमीरूदौला लाइब्रेरी के निकट गुलाब वाटिक का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पार्क की टूटी हुई रेलिंग मरम्मत के साथ रंगाई/पुताई, पौधों का रोपण, बैठने के लिए बेंच, साफ-सफाई आदि का कार्य प्राथमिकता पर कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।

मण्डलायुक्त ने अमीरूदौला लाइब्रेरी की छत पर जाकर भवन का जायजा लिया और साफ-सफाई के निर्देश दिये। उन्होंने लाइब्रेरी में पढ़ाई वाले हाल में पर्याप्त मात्रा में लाइटिंग की व्यवस्था साथ ही लाइब्रेरी में वेन्टीलेशन का विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने लाइब्रेरी में आने वाले आगन्तुकों के लिये एक लॉकर रूम बनाये जाने के निर्देश दिये।

इसी के साथ उन्होंने अमीरूदौला लाइब्रेरी में रि-डिजाईनिंग कार्य कर रहे कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से जानकारी प्राप्त की, कि जो आपकी संस्था द्वारा कार्य कराया जा रहा है उसमें कौन-कौन से कार्य कराये जाने है जिस पर सम्बन्धित द्वारा सम्पूर्ण कार्य की जानकारी दी गई। उन्होंने किताबों की कैट लॉगिंग की जानकारी सम्बन्धित से लिया।