Lucknow: नवम्बर-दिसम्बर 2022 के लिए पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए अब इन दस्तावेजों को भी लाना होगा साथ,पढ़ें पूरी जानकारी

October 18, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। पेंशनरों के लिए लखनऊ प्रशासन ने नई जानकरी शेयर की है। मंगलवार को मुख्य कोषाधिकारी आदर्श कोषागार कलेक्ट्रेट, साधना कोरी ने बताया कि माह नवम्बर व दिसम्बर, 2022 में जिन पेंशनरों द्वारा जीवित प्रमाण पत्र जमा किया जाना है, जिसमें पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक पासबुक (अपडेट) तथा फोटो पहचान पत्र जैसे-आधार कार्ड / पैन कार्ड एवं वोटर आईडी आदि दस्तावेज साथ लाना आवश्यक होगा। अन्यथा पेंशनरों का जीवन प्रमाण पत्र जमा किया जाना सम्भव नही होगा।

80 वर्ष या उससे अधिक आयु के समस्त पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि अतिरिक्त पेंशन के लाभ प्राप्त करने हेतु पैन कार्ड / आधार कार्ड / वोटर आईडी / ड्राईविंग लाईसेंस तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्गत आयु प्रमाण पत्र संबंधित पटल सहायक को जीवित प्रमाण पत्र जमा करते समय एक आवेदन के साथ प्राप्त करा दें।