Lucknow: जेवलिन थ्रो में प्रज्ञा जैन रहीं अव्वल, अब राष्ट्रीय स्तर पर लेंगी हिस्सा

December 29, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 2 दिवसीय डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स चैंपियनशिप लखनऊ 2022- 2023 का समापन हुआ, जिसमें 14 से 16 साल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एथलेटिक्स खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप में जैवलिन खेल में प्रज्ञा जैन ने मात्र 16 साल की उम्र में प्रथम मेडल जीता है एवं शॉटपुट में भी प्रथम मेडल जीतकर लखनऊ के साथ ही अपने घर-परिवार का नाम रोशन किया। इसके बाद अब प्रज्ञा जैन को पटना में नेशनल लेवल में जैवलिन एवं शॉटपुट खेलने का मौका मिल सकेगा।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अन्य प्रतिभागी