Lucknow University: इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के 29 छात्रों का मेडप्लस में हुआ चयन, जानें क्या मिला पैकेज?
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल एवं इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 29 छात्रों का मेडप्लस में चयन होने के बाद चयनित स्टूडेंट्स के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है.
इस मौके पर विश्वविधालय के कुलपति प्रो० आलोक कुमार राय और केंद्रीय प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो० अनूप भारती, प्लेसमेंट सेल के एडिशनल डायरेक्टर हिमांशु पांडेय, अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के डीन प्रो० अशोक कुमार सिंह, एवं फार्मास्यूटिकल साइंसेज के निदेशक प्रो० पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी ने चयनित छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
बता दें कि मेडप्सल भारत की सबसे बड़ी और सबसे भरोसेमंद फार्मेसी रिटेल चेन में से एक है। सुमित घोष ने बताया की 2006 में स्थापित मेडप्लस ने 12 राज्यों और 680 शहरों और कस्बों में 4,500 फार्मेसी आउटलेट संचालित करने के साथ-साथ 12 पूरी तरह से सुसज्जित डायग्नोस्टिक सेंटर चलाए हैं। कंपनी अब 6,000 स्टोर्स के अपने अगले लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है.
बता दें कि सभी चयनित उम्मीदवारों को निकटतम मेडप्लस रिटेल इकाइयों में निःशुल्क आवास प्रदान किया जाएगा, जिससे एक सहज ऑनबोर्डिंग अनुभव सुनिश्चित होगा। इस मौके पर विवेक कुमार, मैनेजर, इन्क्यूबेशन सेल, एवं वालंटियर्स छात्रों का योगदान सराहनीय रहा।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट की कोऑर्डिनेटर डॉ० नम्रता सिंह और को-कोऑर्डिनेटर डॉ० सौम्या सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मेडप्लस के ड्राइव प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट टॉक और टेस्ट, शामिल था जिसमे 18 डिप्लोमा इन फार्मेसी (डी. फार्मा) और 51 बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी. फार्मा) के अंतिम वर्ष के छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत मेडप्लस के वरिष्ठ एचआर द्वारा दिए गए ओरिएंटेशन सत्र के साथ हुई, जिसमें महादेव के.एस, वरिष्ठ प्रबंधक (बंगलौर); सुमित घोष, प्रबंधक और क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रमुख और कार्तिक सी. डे, एक्सिक्यूटिव (कोलकाता), शामिल थे। टीम ने मेडप्लस के संचालन, कार्य संस्कृति और कर्मचारी लाभों का गहन अवलोकन साझा किया। लम्बे चयन प्रक्रिया के बाद, 29 छात्रों को फार्मासिस्ट पद के लिए मेडप्लस में चुना गया.
डीफार्म के 9 छात्र प्रदीप, सलमान सलमानी, देवांस चौधरी, अमृता बाजपाई, सलीम अख्तर, विवेक जायसवाल, विशाल सिंह, मो० ज़ैद, एवं बी० फार्म० के 20 छात्र इलियास रज़ा, अभिषेक शुक्ला, अजय कुमार पासवान, दिशा राघव, अंजू कुमारी, जानवी विश्वकर्मा, शमा परवीन, सैयद अयान, युक्ता चंदानी, नवीन यादव, रागिनी प्रजापति, सत्यम गुप्ता, रितिका स्निग्धी सिंह, किशन कुमार, राहुल वर्मा, सौरभ शर्मा, अंकुर यादव, अदिति श्रीवास्तव, सरल कुमार सिंह, शीतल वार्ष्णेय, शामिल है।
उन्हें 2.27 लाख रुपये प्रति वर्ष की शुरुआती सीटीसी के साथ ऑफर लेटर प्राप्त होंगे, साथ ही कुछ महीनों के भीतर फार्मासिस्ट पद पर जाने का अवसर मिलेगा, जिसमें 3.28 लाख रुपये प्रति वर्ष की बढ़ी हुई सीटीसी होगी।