Lucknow University:एलयू के समाज कार्य विभाग के स्वर्ण जयंती समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा, वह भी यहीं पढ़े, आज गर्व हो रहा है, छात्रों की दी सलाह, कहा जो मन करे वही करें

July 12, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह का शानदार आगाज किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि जिस विश्वविद्यालय से उन्होंने पढ़ाई की आज उसी वहीं पर मुख्य अतिथि बनकर आना गर्व की बात है। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह देते हुए कहा कि करियर के तौर पर उसी प्रोफेशन को चुनें, जिसमें आपका मन लगता हो।

AKTU:डिग्री में करेक्शन कराने पहुंचे छात्रों से कुलपति ने पूछी समस्या, कर्मचारियों को तत्काल विद्यार्थियों की समस्याओं को दूर करने के दिए निर्देश

इस मौके पर कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और अपने विचार साझा किए और कहा यह गर्व का विषय है कि समाज कार्य विभाग द्वारा 50 वर्ष पूर्ण किए गए यहां बैठे विद्यार्थी एवं शिक्षक गण सभी इस विश्वविद्यालय की आत्मा है और इन दोनों की बिना ही समाज कार्य संभव नहीं एक व्यक्ति को अपने जीवन में बार-बार कुछ नहीं खोज करते रहना चाहिए जिससे कि उसके जीवन में नए उत्साह का स्वागत हो साथ ही प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से 48 कॉलेज में वेंडिंग मशीन लगाई गई है जिसमें विद्यार्थियों को माहवारी सम्बंधित जानकारी दी गई एवं इस मशीन को कैसे प्रयोग किया जाए इसकी भी शिक्षा दी जाती है।

AKTU:अब बीटेक के छात्र ले सकेंगे माइनर और ऑनर्स डिग्री भी, देखें राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लेकर एकेटीयू में क्या लिए गए हैं बड़े फैसले

इसी के साथ यह भी बताया कि आज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का परचम लहरा रहे विभाग के कई पूर्व छात्र कार्यक्रम में सम्मिलित रहे जिनमें से पूर्व राज्य मंत्री राम सिंह राणा भी हैं। कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रो डी के सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेश पाठ, मुख्य वक्ता आचार्य राम प्रकाश द्विवेदी , कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो आलोक कुमार राय विभागाधक्ष प्रो अनूप कुमार भारतीय अन्य अतिथि एवं सभी शोध स्कॉलर एवं सभी उपस्थित विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिखा सिंह ने किया।

कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य वक्ता आचार्य राम प्रकाश द्विवेदी अध्यक्ष , नेशनल एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल सोशल वर्कर्स इन इंडिया ,नई दिल्ली भी उपस्थित रहे। समाज कार्य विभाग के द्वारा पूरे किए गए 50 वर्ष के बारे में बताया गया कि 12 जुलाई 1972 में आज ही के दिन समाज कार्य विभाग स्वतंत्र विभाग के रूप में कार्यान्वित हुआ। प्रो राज कुमार सिंह ने समाज कार्य विभाग के गठन से लेकर 50 वर्षों की यात्रा के मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया। कहा कि वर्तमान समय में समाज कार्य विभाग से कुल 437 बच्चों द्वारा पीएचडी की शिक्षा ग्रहण की जा चुकी है और समाज कार्य विभाग ही पूरे भारत में पहली पीएचडी और मास्टर डिग्री देने के लिए जाना जाता हैं, जब देश में समाज कार्य विभाग के हिंदी की पाठ्य पुस्तकें उपस्थित नहीं थी तब सबसे ज्यादा पुस्तकें लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा ही लिखी गईं।