PhD Entrance Test:लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2021-22 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की घोषित की तिथियां, देखें पूरा शेड्यूल, जानें कब मिलेगा प्रवेश पत्र

August 18, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) ने सत्र 2021-22 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा (PhD Entrance Test) की तिथियां घोषित कर दी हैं। प्रवेश परीक्षा लखनऊ विश्विद्यालय परिसर में 6 एवं 7 सितम्बर 2022 को सम्पादित कराई जाएगी। इसके लिए प्रवेश पत्र 1 सितम्बर 2022 से अभ्यर्थी अपने लॉगिन आईडी से विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाऊनलोड कर सकते हैं।