Gonda: कॉफी न देने पर गरीब युवक को अर्धनग्न कर पीट-पीट कर किया अधमरा, वीडियो हुआ वायरल, चार गिरफ्तार, (चेतावनी-वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल हुआ है)
August 18, 2022
No Comments
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि कुछ लोग एक लड़को को जमकर पीट रहे हैं और वह लड़का माफी मांगते हुए कह रहा है कि “ऐसा नहीं होगा आदिल भइया”। फिर भी उसे लोग पीट रहे हैं।
इस वीडियो को वायरल करने वाले शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी है कि मामला ग्रामसभा अंधियारी मनकापुर गोंडा का है। लड़का पढ़ने बहुत तेज था गरीब ब्राह्मण का लड़का है कॉफी ना देने की वजह से केंद्रीय विद्यालय आईटीआई से खींच कर लाए हैं। पूरे प्रकरण की गहनता से जांच करके कड़ी कार्यवाही करें। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद गोंडा पुलिस ने जानकारी दी है कि मामले में चार दोषियों को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो कुछ दिन पुराना है।