LU News: लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र किशन पाण्डेय को अमेरिका की तरफ से मिली स्कॉलरशिप, अब CFA की पूरी पढ़ाई कर सकेंगे मुफ्त
LU News: लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के छात्र प्रेसीडेंट और व्यापार प्रशासन विभाग के MBA 4th सेमेस्टर के छात्र, किशन पाण्डेय को चार्टेड फाईनेंशियल इंस्टिट्यूट, अमेरिका के तरफ से स्कॉलरशिप प्रदान की गई हैं जिसका प्रयोग कर के किशन अपनी CFA की पूरी पढाई मुफ्त में कर सकते है.
CFA की परीक्षा हर साल विश्व भर मे चार्टेड फाईनेंशियल इंस्टिट्यूट, अमेरिका के द्वारा आयोजित की जाती हैं और परीक्षा का स्तर बहुत कठिन होता है जिसके वजह से इसकी मांग पूरे विश्व भर मे सभी बड़ी कंपनियों में बहुत अधिक हैं व जिसके लिए सभी मल्टीनैशनल कंपनियां विदेशों में करोड़ों का पैकेज देती हैं. किशन ने बताया कि वो MBA ( Finance) के छात्र हैं जिसकी वजह से उनकी रुचि फाइनेंस में शुरू से थी और फिर लखनऊ विश्वविद्यालय के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के द्वारा उनकी करिअर कौन्सिलिंग की गई जिससे उनकी रुचि और भी बढ़ गयी व परीक्षा की तैयारी करने लगे, जिसमें हमेशा उनके माता-पिता व विश्वविद्यालय के गुरुजन मार्ग दर्शन करते रहे है। इसके साथ ही साथ किशन पाण्डेय का लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वारा ही ICICI BANK में इंटर्नशिप प्रदान की गई थी जहां पर किशन के कुशलतापूर्वक कार्य करने की शैली को देखते हुए इन्हें शाखा प्रबंधक के रूप मे चयनित कर लिया गया है।
प्रो मधुरिमा लाल, निदेशिका सेंट्रल प्लेसमेंट ने बताया कि यह स्कॉलरशिप प्राप्त करना बहुत ही कठिन है और विश्वविद्यालय की कोशिश रहती है कि अधिक से अधिक छात्र इस प्रकार की उपलब्धियां प्राप्त कर अपना भविष्य उज्जवल कर सकें। कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने किशन को बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।