UP Board Result 2023: भाजपा नेता ने पास की बोर्ड परीक्षा, एक सब्जेक्ट में मिला डिक्टेशन, समर्थकों ने बांटी मिठाई, देखें किस विषय में कितने मिले नम्बर

April 25, 2023 by No Comments

Share News

UP Board Result 2023: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर के पूर्व भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने में कामयाब हो गए हैं. यही नहीं उन्होंने ये परीक्षा अच्छे नम्बरों से पास की है. इस बात की जानकारी खुद विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने मीडिया को दी.

इसी के साथ पप्पू भरतौल ने जानकारी दी कि उनके तीन विषयों में कुछ नंबर कम आये हैं साथ ही एक सब्जेक्ट में डिक्टेशन आई है। उन्होंने कहा कि वह बोर्ड जाकर अपनी कॉपी को दोबारा चेक कराएंगे और अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह कोर्ट भी जाएंगे। आज जैसे ही विधायक जी के पास होने की खबर क्षेत्र में मिली तो उनके समर्थक झूम उठे और मिठाई लेकर विधायक जी के घर पहुंच गए. बता दें कि मंगलवार को यूपी बोर्ड का रिजल्ट आया है, जिसमें भाजपा नेता भी पास हुए हैं. उन्होंने कठिन परिश्रम के बाद इंटरमीडिएट की परीक्षा द्वितीय श्रेणी से पास की है. हिंदी में 100 में 57, नागरिक शास्त्र में 100 में 47, एजुकेशन में 100 में से 42, कला में 100 में से 36 , सोशियोलॉजी में 100 में से 81 अंक प्राप्त किये है।

पप्पू भरतौल की उम्र करीब 50 साल है और इस उम्र में वह इंटर की परीक्षा पास करने के बाद कानून की पढ़ाई करना चाहते हैं. वह कहते हैं कि अगर पूरे मन से थोड़ी देर भी पढ़ाई कर ली जाए तो सब याद हो जाता है. बता दें की यूपी बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है तो वहीं महोबा के शुभ ने इंटर की परीक्षा में पूरे प्रदेश में अव्वल रहे हैं.