Lucknow University: प्रत्येक विभाग से दो छात्रों को अलुमिनाई फाउन्डेशन का ब्राण्ड अम्बेसेडर बनाएगा लखनऊ विश्वविद्यालय
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के अलुमिनाई फाउन्डेशन (LUAF) की कार्य समिति की बैठक कुलपति
प्रो0 आलोक कुमार राय जो कि फाउन्डेशन (Chairman, LUAF) के अध्यक्ष भी हैं, की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 नवम्बर, 2023 को विश्वविद्यालय की स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग से दो छात्रों को अलुमिनाई फाउन्डेशन (LUAF) के ब्राण्ड अम्बेसेडर के रूप में नियुक्त किया जाय।
इसी के साथ यह भी निर्णय हुआ कि आगामी स्थापना दिवस के लिए जो आयोजन समिति बनाई जा रही है उसके चेयरमैन प्रो अनिल मिश्र, विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान होंगे।
इस बैठक में कार्य परिषद के सदस्य प्रो प्रमोद टंडन, अलुमिनाई फाउन्डेशन के वाइस चेयरमैन प्रो अरूप चक्रवर्ती, महासचिव प्रो सुधीर मेहरोत्रा, डीन कला संकाय प्रो अरविंद अवस्थी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो संगीता साहू, प्रो अनिल मिश्र, डा केया पाण्डेय, डा ओ पी शुक्ल और कुलसचिव डा विनोद कुमार सिंह उपस्थित थे।