MADHYA PRADESH:पिछले 20 घंटों में रीवा पुलिस की तीन बड़ी कार्यवाही, दुष्कर्म के आरोपी महंत के साथ ही उसके सहयोगी विनोद पाण्डेय और भूमाफिया कृष्ण देव सिंह के पुश्तैनी मकानों को बुलडोजर चलाकर किया गया जमींदोज, मुख्यमंत्री ने कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सर्किट हाउस में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी कथावाचक महंत सीताराम दास महाराज के खिलाफ सरकार सख्त हो गई है। पहले तो उसे गिरफ्तार किया गया, इसके बाद गुरुवार देर रात को उसके पुश्तैनी मकान को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। इस सम्बंध में पूरी जानकारी रीवा प्रशासन ने ट्वीट कर दी है। इसी के साथ ही सभी कार्यवाहियों के वीडियो भी वायरल किए हैं।
बता दें कि हाल ही में सीताराम दास ने यहां के राजनिवास सर्किट हाउस में एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया था। उसके बाद वह फरार हो गया था, लेकिन बाद में उसे सिंगरौली से गिरफ्तार कर लिया गया था। इस घटना के सामने आने के बाद ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसी के बाद से आरोपी पर एक के बाद एक सख्त कार्यवाही की जा रही है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक गुढ़वा में आरोपी सीताराम का पुश्तैनी मकान है, उस मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। सीताराम अपने इस पुश्तैनी मकान में भी रहता था। इसी के साथ महंत के सहयोगी विनोद पांडे के घर पर भी बुलडोजर चलवा दिया गया है।
इसी के साथ पुलिस का व्यवहार भी आरोपी के खिलाफ सख्त दिखाई दे रहा है। उसे पुलिस थाने से न्यायालय तक पैदल तेज धूप में ले जाया गया था। आरोपी को देखने के लिए सड़क पर लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए थे और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। बता दें कि हाल ही में सीताराम दास ने यहां के राजनिवास सर्किट हाउस में एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया था। उसके बाद वह फरार हो गया था, लेकिन बाद में उसे सिंगरौली से गिरफ्तार कर लिया गया था। इस घटना के सामने आने के बाद ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसी के बाद से आरोपी पर एक के बाद एक सख्त कार्यवाही की जा रही है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक गुढ़वा में आरोपी सीताराम का पुश्तैनी मकान है, उस मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। सीताराम अपने इस पुश्तैनी मकान में भी रहता था।
इसी तरह शुक्रवार को सिरमौर में भूमाफिया तथा 376 के आरोपी कृष्ण देव सिंह के आलीशान मकान पर एंटीमाफिया के विरुद्ध प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया। इस तरह से रीवा जिले में अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। अगर बात करें पिछले 24 घंटों की तो इन घंटों के भीतर दो बड़ी कार्यवाही करते हुए स्थानीय प्रशासन ने महंत के साथ ही उसके सहयोगी और एंटी माफिया के घर को बुलड़ोजर चला कर जमींदोज कर दिया है।
बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार पहले भी दुष्कर्म के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवा चुकी है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री चौहान बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने के प्रशासन को पहले ही निर्देश दे चुके हैं। एक ट्वीट मुख्यमंत्री का वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मैं किसी भी गुंडे को बर्रदाश्त नहीं करुंगा। बेटियों की तरफ गलत नजर उठाने वाले जमींदोज कर दिए जाएंगे।
पढ़ें ये खबरें भी-