फीस बढ़ोतरी के खिलाफ ABVP का अनोखा प्रदर्शन….कलेक्टर के सामने भैंस को ‘साहब’ बना सौंपा ज्ञापन; रखी ये मांगें-Video
Madhya Pradesh: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र नेता भैंस के ऊपर ज्ञापन चिपकाते दिख रहे हैं. इस अनोखे प्रदर्शन की चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है तो वहीं लोग भाजपा सरकार पर भी निशाना साध रहे हैं. यह वीडियो मध्य प्रदेश के खंडवा से सामने आया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्र नेता पूनमचंद्र गुप्ता कॉलेज में फीस वृद्धि के खिलाफ कलेक्टर कक्ष के सामने प्रशासन के नाम पर भैंस को ज्ञापन सौंपा. यानी भैंस को “डीएम साहब” बनाया और उसे ही ज्ञापन सौंप दिया. इस दौरान कलेक्टर ऋषव गुप्ता कार्यालय पहुंचे लेकिन गेट पर प्रदर्शन देखकर मौके पर जरा भी नहीं रुके और कार्यालय के भीतर चले गए तो वहीं छात्र नेताओं ने मिली भगत का भी आरोप लगाया. प्रदर्शन के दौरान ज्योति यादव, जिला संयोजक अजय बंजारे, दक्ष खंडेलवाल, सिद्धि पराशर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.
बता दें कि कॉलेज पूनमचंद्र गुप्ता सिविल लाइंस एरिया में स्थित है. कॉलेज के खिलाफ छात्र नेताओं ने मनमानी फीस वृद्धि का आरोप लगाया है. साथ ही छात्र नेताओं ने प्रशासन की उदासीनता और कॉलेज की अव्यवस्था के खिलाफ भी नारेबाजी की. नगर मंत्री दीपांशु पटेल, हर्ष वर्मा, अजय बंजारे सहित अन्य छात्र कलेक्ट्रेट में भैंस लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे और न्याय दो का नारा भी लगाया. छात्र नेताओं का आरोप है कि प्रशासन इस मामले में उनकी नहीं सुन रहा है क्योंकि प्रशासन भी कॉलेज से मिला हुआ है.
इसी के साथ ही छात्र नेताओं ने कहा कि इस मामले में प्रशासन को तीन महीने के भीतर चौथी बार ज्ञापन दिया गया है लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई. इस पर जैसे भैंस के आगे बीन बजाओ तो भैस को फर्क नहीं पड़ता ठीक उसी तरह 5वीं बार भैंस को ज्ञापन देकर छात्र नेताओं ने करारा कटाक्ष जिला प्रशासन के खिलाफ किया.
छात्र नेताओं ने कहा कि टिक्कड़ कैंटीन में अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए. इससे भी छात्रों को खतरा है. इसकी जांच भी कराई जाए. क्योंकि कैंटीन के नाम पर होटल चलाया जा रहा है. परिसर में तीन स्कूल व एक कॉलेज भी है. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए.
ये मांगे भी रखी
कॉले में शासन के नियमों के तहत शिक्षक रखे जाए.
लैब की उचित व्यवस्था कराई जाए.
कॉलेज में महिला सुरक्षा कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए।
कैंटीन की जांच कराई जाए क्योंकि कैंटीन की जगह रेस्टोरेंट चलाया जा रहा है.
टॉयलेट की रेगुलर सफाई की जाए.
कॉलेज प्रबंधन मनमानी फीस वृद्धि कर रहा है जिस पर रोक लगाई जाए.
कॉलेज को बीएड बताया जाता है जबकि है केवल डिग्री कॉलेज. फर्जी खबर क्यों चलाई जा रही है, इसकी भी जांच हो.
“जब सुनवाई नहीं हुई तो भैंस को ही ‘साहब’ बना दिया… छात्रों का अनोखा प्रदर्शन बना चर्चा का विषय”…!
मामला मध्य प्रदेश के खंडवा का है… जहां पूनमचंद्र गुप्ता कॉलेज में फीस वृद्धि के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) लगातार प्रदर्शन कर रही है…!
लेकिन जब प्रशासन ने कोई… pic.twitter.com/Vi9o0xslAQ
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) March 20, 2026
ये भी पढ़ें– दारोगा भर्ती परीक्षा के एक सवाल में ‘पंडितों’ का अपमान…बवाल शुरू; ब्राह्मणों ने दी रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी