नेशनल इण्टर कॉलेज प्रबन्धन के खिलाफ कार्रवाई की मांग, 8 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन, जानें क्या है प्रकरण?, DIOS ने कही ये बात

September 30, 2024 by No Comments

Share News

Lucknow Teachers Protest: नेशनल इण्टर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र की अध्यक्षता मे शाखा इ्काई एवं जनपदीय तथा प्रदेशीय पदाधिकारियों की बैठक आहुत की गई और निर्णय लिया गया कि नेशनल इण्टर कालेज, प्रबन्धन के खिलाफ अगर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है तो 8 अक्टूबर को नेशनल इण्टर कालेज इकाई के साथ जिला संगठन के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता सायं 03:00 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करेगें।

जानें क्या है मामला?

डा. आरपी मिश्र ने बताया कि लाखों रूपये की कमाई के लिए प्रबंधन ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों में उपयोग होने वाले चन्द्र भानु गुप्त सभागर तथा प्रार्थना/साइकिल स्टैण्ड स्थल को तीन वर्ष के लिए ठेके पर दिए जाने का निर्णय लिया है. इसी पर रोक लगवाने और विद्यालय की 9 माह से कालातीत प्रबन्ध समिति के प्रबन्धक को अमान्य कर एकल संचालन की कार्यवाही यदि एक सप्ताह के अन्दर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नही की जाती है तो 08 अक्टूबर, 2024 को धरना प्रदर्शन किया जाएगा. आरपी मिश्र ने बताया कि सभागार को अवकाश के दिनों में ही केवल शादी समारोह या किसी अन्य कार्य के लिए किराए पर दिए जाने का नियम है लेकिन प्रबंधन इन नियमों को ताख पर रखकर सभागार को ठेके पर देने जा रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ेगा.

डा0 आर0पी0 मिश्र ने आगे कहा कि विद्यालय के सभागार एवं प्रार्थना/साइकिल स्टैण्ड स्थल को ठेके पर दिया जाना उ0प्र0 शैक्षिक संस्थाएं (आस्तियों का अपव्यय निवारण) अधिनियम 1974 का खुला उल्लंघन है। इस अनियमिता के दोषी विद्यालय के प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य के विरूद्व जिला विद्यालय निरीक्षक से पुलिस में एफ0आई0आर0 दर्ज कराने तथा 09 माह से कालातीत प्रबन्ध समिति के प्रबन्धक को अमान्य कर एकल संचालन किए जाने की मांग की गई है।

नेशनल इण्टर कालेज शाखा के शिक्षक एवं जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह, शाखाध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह एवं शाखामंत्री डा0 नरेन्द्र कुमार पाठक कहा कि शासनादेश दिनांक 09.06.2023 द्वारा विद्यालयों की आय बढ़ाने के लिए विद्यालय प्रांगण को (खेल के मैदान को छोड़कर) को अवकाश के दिनों में शादी समारोह आदि के लिए किराये पर दिये जाने की व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी समिति के निर्णय के अधीन जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ ने शासनादेश के अनुसार अनुमति दी थी, किन्तु विद्यालय प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य द्वारा शर्तों के विपरीत लाखो रूपये की कमाई का जरिया बनाने के लिए विद्यालय के सभागार एवं प्रार्थना /साइकिल स्टैण्ड स्थल को 03 वर्ष के लिए ठेके पर दिया गया है ठेकेदार द्वारा कार्यवाही शुरू करते हुए विद्यालय में तोड़फोड भी शुरू कर दी गई है तथा हरे पेड़ अवैध रूप से कटवाए जा रहे है जिसके विरूद्व शिक्षकों द्वारा पुलिस में एफ0आई0आर0 भी दर्ज करा दी गई है।

जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिलामंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि विद्यालय के सभागार एवं प्रार्थना स्थल को ठेकेदार द्वारा स्थायी रूप से कब्जा किए जाने की योजना है जिसमें विद्यालय की छात्र हित वाली शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावित होगी। जिसे जिला संगठन कदापि स्वीकार नही करेगा। बैठक में प्रमुख रूप से प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र, प्रदेशीय मंत्री डा0 आर0के0 त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, राज्य परिषद सदस्य अनुराग मिश्र, विश्वजीत सिंह, उपाध्यक्ष डा0 एस0के0मणि शुक्ल, पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह, संयुक्त मंत्री पुष्पेन्द्र बहादुर श्रीवास्तव, आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक, कार्यवाहक प्रधानाचार्य अरूण सिंह चौहान, ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सेवानिवृत्त प्रवक्ता आर0पी0 सिंह, दिनेश पाण्डेय, शाखाध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह एवं शाखामंत्री डा0 नरेन्द्र कुमार पाठक, कपिल देव यादव, नर्वदा सिंह, सुनहरी लाल, लिपिक राजेश चतुर्वेदी एवं नवनीत श्रीवास्तव, अन्जली कुमारी आदि ने सम्बोधित किया।

जानें क्या बोले जिला विद्यालय निरीक्षक?

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार पांडे ने इस पूरे मामले को लेकर कहा कि मेरे समक्ष जब यह प्रकरण आएगा तो जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल ये प्रकरण मेरी जानकारी में नहीं है. तो दूसरी ओर शिक्षक नेता आरपी मिश्र का कहना है कि 26 सितम्बर को ही जिला इकाई द्वारा इस सम्बंध में डीआईओएस को लिखित रूप से जानकारी दी जा चुकी है. इसी के बाद बैठक कर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है. हालांकि कल एक बार फिर से जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर इस सम्बंध में अवगत कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें-चौंका देने वाला मामला; नोट पर महात्मा गांधी की जगह पर छाप दी अनुपम खेर की फोटो…सर्राफा व्यापारी के साथ हो गया ये बड़ा खेल-Video