Maharashtra: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने कहा राष्ट्रगीत बजाने को तो बज गया नेपाल का राष्ट्रगान, वायरल हुआ वीडियो, क्या राहुल वाकई नहीं जानते भारत के राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान में अंतर, समझें इस वीडियो से

November 17, 2022 by No Comments

Share News

भारत जोड़ो यात्रा लेकर महाराष्ट्र पहुंचे राहुल गांधी यहां वासिम में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब राष्ट्रगीत बजेगा और सभी सावधान मुद्रा में खड़े हो गए, लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा नेपाल का राष्ट्रगान बजा दिया जाता है। इस पर राहुल गांधी ने टोका तो भारत का राष्ट्रगान जन गण मन बजा दिया गया, लेकिन इस बार राहुल गांधी ने नहीं टोका, जबकि उनको टोकना चाहिए था, क्योंकि उन्होंने राष्ट्रगीत बजाने के लिए कहा था, जो कि वंदेमातरम है।

इस पर इस वीडियो को देखकर ये सवाल खड़ा होता है कि क्या राहुल को वाकई नहीं मालूम कि भारत का राष्ट्रगान क्या है और राष्ट्रगीत क्या। या फिर कांग्रेस पार्टी को भी इसकी जानकारी नहीं है कि भारत का राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान क्या है। हालांकि इस पर भी कांग्रेस को मानने वाले कहेंगे कि क्या हुआ राष्ट्रगीत की जगह राष्ट्रगान बज गया तो…।

ये बात भी ठीक है उनकी, चलो मान लेते हैं, लेकिन वीडियो के अंत में जब सभी हाथ उठाकर भारत माता की जय बोल रहे थे, तब राहुल गांधी ने हाथ क्यों नहीं उठाया। ये भी एक सवाल है। अर्थात इस कार्यक्रम में राहुल गांधी से एक नहीं कई गलतियां हुईं, जो उनकी कम जानकारी की ओर इशारा करती है और उनको इस पर होमवर्क करने की जरूरत भी दिखाई दे रही है, क्योंकि ये राष्ट्र से जुड़ा मामला है।

फिलहाल उनके इस वीडियो के लेकर न केवल भाजपा, बल्कि अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर खिंचाई कर रहे हैं और राहुल गांधी के राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान में अंतर न मालूम होने पर भी सवाल उठा रहे हैं। यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो

यहां देखें क्या लिखा रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स