Sitapur Police: फरियाद लेकर थाने पहुंची महिला को इंस्पेक्टर ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, वीडियो हुआ वायरल (चेतावनी-वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल हुआ है)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुर्सी पर बैठे इस्पेक्टर अवध राज सिंह फरियाद लेकर पहुंची महिला को मां-बहन की गाली दे रहे हैं और कहते दिख रहे हैं कि क्या तू थाना चलाएगी। उसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
फिलहाल महिला क्या मामला लेकर आई थी, और क्या बात थी, इसकी जानकारी तो नहीं हो सकी है, लेकिन इंस्पेक्टर के लहजे ने उनके संस्कार पर प्रश्न चिह्न जरूर लगा दिया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो महिलाएं इंस्पेक्टर के सामने खड़ी हैं। एक की गोद में बच्चा है और वहीं पास में दूसरी महिला खड़ी है। इंस्पेक्टर दूसरी महिला से कुछ पूछता तो वह बताती है और इतने में ही इंस्पेक्टर दूसरी महिला को गाली देने लगता है।
यह वीडियो उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले का बताया जा रहा है और इंस्पेक्टर मिश्रिक प्रभारी निरीक्षक हैं। वायरल वीडियो पर सीतापुर पुलिस ने ट्विटर करते हुए जानकारी दी है कि वीडियो का संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक मिश्रित को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अन्य विभागीय कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी मिश्रिख को जांच दी गयी है। फिलहाल पुलिस उच्चाधिकारियों ने एक्शन तो ले लिया है, लेकिन इस वायरल वीडियो के बाद न केवल पुलिस बल्कि योगी सरकार की भी जमकर किरकिरी हो रही है।
एसपी ने किया लाइन हाजिर
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है और मामले की जांच सीओ मिश्रिख को सौंप दी है। हालांकि अभी वायरल वीडियो में दिख रही महिला की पहचान साफ नहीं हो सकी है। इस वायरल वीडियो की पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि कोतवाली में वीडियो बनाने वाला शख्स और फरियादी महिला कौन है।
यहां देखें वीडियो
यहां दिए गए वीडियो को वैसा ही शेयर किया जा रहा है, जैसा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, ताकि आप सभी को ये जानकारी हो सके कि इंस्पेक्टर ने कितनी बेशर्मी के साथ महिला के साथ व्यवहार किया।