अतंकियों ने तीन भारतीयों का किया अपहरण…भारत सरकार ने उठाया ये कदम

Share News

Mali News: पश्चिमी अफ्रीकी देश माली से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले तीन भारतीय नागरिकों को आतंकियों ने अगवा कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये आतंकी अल-कायदा से जुड़े हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है. तो वहीं भारत ने इसको लेकर चिंता जाहिर करते हुए माली सरकार से भारतीयों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के लिए कहा है.

गौरतलब है कि माली के कई हिस्सों में लगातार आतंकवादी हमले जारी हैं. इसी बीच भारतीय नागरिकों अपहरण की खबर सामने आई है. इसके बाद विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस घटना पर चिंता जाहिर की है और कहा है कि ”यह घटना एक जुलाई को हुई, जब हमलावरों के एक समूह ने फैक्टरी परिसर में हमला किया और तीन भारतीय नागरिकों को जबरन बंधक बना लिया.” बता दें कि तीनों भारतीय कायेस स्थित डायमंड सीमेंट फैक्ट्री में काम करते थे. भारत इसको लेकर लगातार माली सरकार के सम्पर्क में है.

इस आतंकवादी संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, मंगलवार को हमलों की जम्मेदारी अल-कायदा से जुड़े जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (JNIM) ने ली है लेकिन भारतीयों के अपहरण को लेकर कोई बात नहीं कही हैतो वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस हमले के बाद कहा कि मंत्रालय के बड़े अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित और जल्दी छुड़ाने के लिए सभी प्रयास लगातार जारी हैं.

सरकार ने दी सलाह

भारत सरकार ने माली में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को सावधान व सतर्क रहने की सलाह दी है और बामाको में दूतावास के साथ संपर्क में रहने के लिए कहा गया है. दूतावास उन्हें ज़रूरी जानकारी और मदद करेगा.

कई बार हो चुका है माली में आतंकी हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ सालों से आतंकी हमले से माली जल रहा है. साल 7 सितंबर 2023 में टिम्बकटू के पास नाइजर नदी में एक नौका पर आतंकियों ने हमला किया था. यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट की रिपोर्ट के मुताबिक इस अटैक में 74 लोग मारे गए थे. तो वहीं पिछले साल 17 सितंबर को बमाको शहर में कई स्थानों पर आतंकी हमला हुआ था. एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस हमले में 77 लोगों की मौत हुई थी. तो वहीं 200 से अधिक लोग घायल हुए थे. (फोटो-सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें-“अगले मिशन के लिए हम तैयार हैं…” इंडियन नेवी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी; बताया क्या था ऑपरेशन सिंदूर का टारगेट-Video