Manipur Viral Video: “मैंने कारगिल में देश के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन मैं अपनी पत्नी की रक्षा नहीं कर सका”, मणिपुर वायरल वीडियो में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत में से एक के पति का बड़ा बयान, आरोपियों के घर में लगाई महिलाओं ने आग, वीडियो वायरल
Manipur Viral Video: ‘‘मैंने करगिल युद्ध में देश के लिए लड़ाई लड़ी और भारतीय शांति सेना के हिस्से के रूप में श्रीलंका में भी तैनात रहा था. मैंने देश की रक्षा की, लेकिन मैं निराश हूं कि अपने रिटायरमेंट के बाद मैं अपने घर, अपनी पत्नी और साथी ग्रामीणों की रक्षा नहीं कर सका… मैं दुखी और उदास हूं.”
यह कहना उस महिला के पति का है जो कि मणिपुर में लोगों की हैवानियत की शिकार हुई. बता दें कि मणिपुर में दो कुकी महिलाओं के साथ जो हैवानियत की गई है उसने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस घटना के वायरल वीडियो में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया हुआ दिखाया गया है, इसी में से एक महिला के पति भारतीय सेना की असम रेजिमेंट में सूबेदार के तौर पर सेवा प्रदान कर चुके हैं. पीड़िता के पति ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया, ‘‘मैंने करगिल युद्ध में देश के लिए लड़ाई लड़ी और भारतीय शांति सेना के हिस्से के रूप में श्रीलंका में भी तैनात रहा था. मैंने देश की रक्षा की, लेकिन मैं निराश हूं कि अपने रिटायरमेंट के बाद मैं अपने घर, अपनी पत्नी और साथी ग्रामीणों की रक्षा नहीं कर सका… मैं दुखी और उदास हूं.” इसी के साथ पूर्व सैनिक ने आगे कहा है कि, ‘‘पुलिस मौजूद थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की. मैं चाहता हूं कि उन सभी लोगों को कड़ी सजा मिले, जिन्होंने घर जलाए और महिलाओं को अपमानित किया.’’
बता दें कि इस वीडियो के सामने आने के एक दिन बाद गुरुवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कुकी महिलाओं के साथ 4 मई को हुई इस घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया था जिसके बाद इसकी देशभर में आलोचना हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की बात कही थी. तो वहीं अब लोग आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि पीड़िता के पति ने कहा कि चार मई की सुबह एक भीड़ ने इलाके के कई घरों को जला दिया, दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर दिया और उन्हें लोगों के सामने गांव की पगडंडियों पर चलने के लिए मजबूर किया. मालूम हो कि इस वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि किस तरह लोग दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनके प्राइवेट अंगों के साथ छू रहे थे और उनके साथ हैवानियत की सारी सीमाएं पार कर रहे थे. वहीं आरोपियों के घर को आक्रोशित महिलाओं ने आग लगा दी है.
यहां देखें वीडियो