बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिया चौंकाने वाला बयान…कहा हो रही है साजिश-Video

Share News

Mayawati: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल प्रेस कांफ्रेंस करते हुए उन्होंने पार्टी को कमजोर करने की बात कही और स्वार्थी लोगों पर गम्भीर आरोप लगाए. इस मौके पर उन्होंने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर बिना नाम लिए जमकर हमला बोला और कहा कि कुछ स्वार्थी और अवसरवादी लोग दलित और पिछड़े वोटों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

इसी के साथ ही मायावती ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व बसपा से लोगों को तोड़कर अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए उनका इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके अलावा ये भी कहा कि लोग बसपा को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं और पार्टी के खिलाफ एक बड़ी साजिश कर रहे हैं. इसी के साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी और पार्टी की एकजुटता बनाए रखने की अपील की।

मालूम हो कि बसपा सुप्रीमो मायावती का यह बयान उस समय आया है जब प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां तैयारी में जुटी हैं और बसपा में भीतरघात और राजनीतिक फेरबदल की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। फिलहाल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मायावती ने बहुजन समाज पार्टी की नीतियों को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से ऐसी पार्टियों से सावधान रहने की अपील की।

ये भी पढ़े-रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात…ढाई साल की दिव्यांग बच्ची से दरिंदगी; हालत नाजुक…