रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात…ढाई साल की दिव्यांग बच्ची से दरिंदगी; हालत नाजुक…

Share News

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आ रही है. यहां के आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे गुरुवार सुबह करीब ढाई साल की दिव्यांग बच्ची के साथ दरिंदों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी और फिर वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। बच्ची की हालत गम्भीर है. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है तो वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची रात में अपने माता-पिता के साथ फुटपाथ पर सो रही थी. तभी दरिंदा बच्ची को उठा ले गया था और वारदात को अंजाम देकर भाग निकला. बच्ची की रोने की आवाज के बाद बच्ची तक माता-पिता पहुंचे और उसे गंभीर हालत में लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया।

बच्ची की हालत नाजुक देखकर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है. इस घटना से पूरा लखनऊ सहम गया है और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग लोग कर रहे हैं. तो वही जल्द से जल्द दरिंदे की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का पुलिस उपायुक्त मध्य आशीष श्रीवास्तव ने गठन किया है और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेडिकल जांच में बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोटें मिली हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों की मदद से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

आंख खुलने पर नहीं मिली बच्ची

बच्ची के माता पिता ने मीडिया को बताया कि वह मूल रूप से उन्नाव जनपद के रहने वाले हैं और यहां पर कबाड़ बीनने का काम करते हैं। वह बुधवार की रात को आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे सो रहे थे. गुरुवार सुबह उठे तो बच्ची नहीं मिली. इसके बाद उसे ढूंढना शुरू किया तो कई लोगों ने बताया कि दूर कहीं से बच्ची की रोने की आवाज आ रही थी. इस पर जब मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ बच्ची तड़प रही थी. बच्ची को दरिंदा उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर भाग निकला. बच्ची की हालत देखकर उसे तुरंत लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे फिर वहां से बच्ची को पीजीआई रेपर कर दिया गया. बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है. इसी दौरान वन स्टाप सेंटर को घटना की जानकारी होने पर सेंटर के भी लोग मौके पर पहुंचे और आलमबाग पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-अब इस राजनीतिक दल के ‘नेताजी’ का वायरल हुआ अश्लील Video, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन