AKTU News: एकेटीयू के एमबीए छात्रों को नौकरी पाने का है सुनहरा मौका, जानें कब होगा कैंपस प्लेसमेंट

October 18, 2023 by No Comments

Share News

AKTU News: यदि आप डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के एमबीए (MBA) मार्केटिंग के छात्र हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। दरअसल, विश्वविद्यालय के छात्रों को नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। यदि आपमें प्रतिभा है तो विश्वविद्यालय के टेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लेकर रियल इस्टेट के क्षेत्र में काम करने वाली नामी कंपनी इंफो एज 99 एक्रेस से जुड सकते हैं। कंपनी न केवल चयनित छात्रों को आकर्षक पैकेज देगी बल्कि बेहतर पद भी मिलेगा।

कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के निर्देशन में यह कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एमबीए मार्केटिंग के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। कैंपस प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए छात्रों को 20 अक्टूबर तक पंजीकरण कराना होगां। पंजीकरण के बाद कंपनी की ओर से 25 अक्टूबर को ड्राइव होगा। जिसमें सफलता के बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू में सफल छात्र को कंपनी की ओर से बतौर एसोसिएट सीनियर एग्जिक्युटिव नियुक्त किया जाएगा। वहीं अंतिम रूप से चयनित छात्र को कंपनी की ओर से सालाना चार लाख 75 हजार रूपये दिया जाएगा। टेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की डीन प्रो0 अरूमिणा वर्मा के नेतृत्व में इस कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इसमें छात्र शामिल होकर मार्केटिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले दो तीन महीनों में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों की आधा दर्जन मल्टीनेशनल में काम करने का मौका मिला है।