सांप से कटवा कर पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को मृत्युदंड…जज ने किया मनुस्मृति व यमराज का जिक्र-Video
Meerut Snake Bite Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बहसूमा क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात निवासी अमित कश्यप उर्फ मिक्की कश्यप हत्याकांड (सर्पदंश हत्याकांड) मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. उसकी पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को भी मृत्युदंड की सजा सुनाई है. इस चर्चित मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ-12) जयवीर सिंह नागर की कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. कोर्ट ने दोनों को हत्या और साक्ष्य मिटाने के जुर्म में दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है.
बता दें कि हाल ही में नीले ड्रम में पति को मारकर भरने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी को भी फांसी की सजा सुनाई गई है. चौंकाने वाली बात ये है कि दोनों ही मामले उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आए हैं.
पति की हत्याकर सांप से डसवाने की कहानी बनाने वाली रविता को भी फांसी की सजा.. रविता के साथ उसके प्रेमी अमरदीप को भी फंदे से लटकाया जाएगा..”
नीले ड्रम वाली डायन मुस्कान की तरह ये जघन्य हत्याकांड भी मेरठ का ही है..
मेरठ की रविता ने 17 अप्रैल 2025 की रात अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित कश्यप की गला घोंटकर हत्या कर दी.. हत्या को सर्पदंश (सांप के काटने) से हुई मौत दिखाने के लिए बिस्तर पर एक सांप छोड़ दिया..— Prashant Nehra (@parshant_nehra) October 16, 2026
कोर्ट ने फैसला सुनाने से पहले जज जयवीर सिंह नागर ने प्राचीन ग्रंथों और भारतीय संस्कृति का जिक्र किया. यहां तक कि ‘मनुस्मृति’ का जिक्र करते हुए बेहद कड़े शब्दों में कहा कि ‘अधर्म कभी भी धर्म से नहीं जीत सकता.
इसी के साथ ही जज ने पौराणिक कथाओं में प्रचलित महान भारतीय नारी ‘सावित्री’और यमराज का भी जिक्र किया. जज ने कहा कि पति के प्राण बचाने के लिए सावित्री यमराज तक से भिड़ गई थीं और अपने सुहार की रक्षा की थी लेकिन आज एक पत्नी ने खुद ही सुहाग की जीवन-लीला समाप्त करने के लिए खौफनाक साजिश तक रच डाली. जज की इस टिप्पणी ने लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया.
जाने क्या था मामला?
बता दें कि 13 अप्रैल 2025 की सुबह अमित कश्यप उर्फ मिक्की कश्यप का मृत शरीर उनके बिस्तर पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था. उसके शव के ठीक नीचे एक जिंदा घोड़ा पछाड़ सांप दबा हुआ था और मृतक के शरीर पर सांप के काटने के करीब 10 निशान भी मिले थे. शुरू में तो शातिर पत्नी रविता पर किसी को भी शक नहीं हुआ तो उसने भी परिवारवालों और ग्रामीणों को यकीन दिलाने के लिए कहती रही कि उसकी मौत सांप के काटने से हुई है. परिजनों ने भी इस पूरे मामले को एक सामान्य हादसा माना लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया.
मेडिकल रिपोर्ट में अमित की मौत सांप के काटने से नहीं,बल्कि दम घुटने की वजह से हुई थी. मतलब साफ था कि हत्यारों ने बेरहमी से उसका गला,नाक और मुंह दबा दिया था. गला इतनी बेरहमी से दबाया गया था कि उसकी गर्दन की हायॉइड हड्डी और थायराइड कार्टिलेज भी बुरी तरह टूट गई थी.
इसके साथ ही पुलिस ने जांच की तो पाया कि वारदात से ठीक पहले के 24 घंटों के अंदर आरोपी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप के बीच 51 बार फोन पर लंबी बातचीत हुई थी. इसके बाद जब पुलिस ने दोनो से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों टूट गए और सच उगल दिया.
प्रेम प्रसंग में बन रहा था बाधा
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रविता का उसके पड़ोसी दोस्त अमरदीप के साथ अवैध प्रेम संबंध था. जबकि अमरदीप रविता के पति अमित कश्यप का दोस्त था. दोनों साथ मिलकर टाइल्स व पत्थर लगाने का काम करते थे. घर आने जाने के दौरान परिजनों एक बार रविता और अमरदीप को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसके बाद अमित को भी इसकी भनक लग गई तो उसने विरोध किया. इसी के बाद दोनों ने अमित को मारने की योजना बना डाली.
पहले दबाया गला और फिर बिस्तर पर छोड़ा सांप
पुलिस पूछताछ में आई जानकारी के मुताबिक दोनों ने योजना के तहत 12 अप्रैल 2025 की रात को उस वक्त अमित पर हमला बोला जब वह गहरी नींद में सो रहा था. दोनों ने अमित को गला घोंट दिया और फिर हत्या को पूरी तरह से प्राकृतिक दिखाने के लिए बिस्तर पर जिंदा सांप डाल दिया. सांप वाली खौफनाक प्लानिंग को अंजाम देने के लिए अमरदीप ने गांव में माता के जागरण का बहाना बनाया और सपेरे कृष्ण से एक हजार रुपये में सांप खरीद लाया था तो वहीं कृष्ण इस सांप को अपने नाना प्रीतमनाथ से लेकर आया था.
ये भी पढ़ें-नीला ड्रम हत्याकांड…दोषियों को मिली फांसी की सजा; जज ने किया महाभारत का जिक्र-Video