MP News: OMG! बुजुर्ग महिला के सिर पर निकल रही है सींग, आश्चर्य में डॉक्टर्स, तस्वीरें हुई वायरल

December 31, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक महिला के सिर पर कुछ है। इसे सींग बताया जा रहा है। यह आश्चर्यजनक मामला मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम मकरी में सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग महिला के सिर पर रहस्यमय तरीके से सींग निकल रहे हैं। इस अजीबो गरीब बीमारी से यहां के डॉक्टर हैरान हैं तो परिवार परेशान।

पीड़ित महिला के परिजनों ने इस सम्बंध में बताया कि मिमिया बाई कोरी पति मुन्ना लाल कोरी उम्र लगभग 60 वर्ष के सिर पर विगत 3 वर्षों से सींग की तरह कुछ निकल रहा है, जिससे उसे असहनीय दर्द बना रहता है। कई बार उसने डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन इस बीमारी को लेकर डॉक्टर्स कुछ समझ नहीं पा रहे हैं और न ही उनकी ओर से कोई जवाब मिल रहा है। अभी तक जिन भी चिकित्सकों को उन्होंने दिखाया, बस यही कहा गया कि बाहर किसी बड़े डॉक्टर को दिखा लें, लेकिन परेशानी ये है कि पीड़ित परिवार इतना सक्षम नहीं है कि किसी बड़े अस्पताल के बड़े डॉक्टर के पास इलाज के लिए जा सके।

पीड़ित परिवार ने बताया कि महिला तीन साल से असहनीय दर्द और समस्या को सह रही है। इस अजीबो-गरीब घटना के बारे में लोगों को पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ और जब अपनी आंखों से देखा तो आश्चर्यचकित रह गए। फिलहाल पीड़ित महिला को शासन प्रशासन से मदद की उम्मीद है ताकि उसका इलाज हो सके और उसे दर्द एवं तकलीफ से छुटकारा मिल सके।

इस मामले में पीड़ित महिला मिमिया बाई कोरी बताती हैं कि बीते तीन वर्ष से मैं काफी परेशान हूं। मैंने सभी से गुहार लगाई, लेकिन मेरी कोई नहीं सुनता है मैं दर्द से परेशान हूं। भगवान से उम्मीद है कि मुझे इस बीमारी से छुटकारा दिलाए और इस असहाय पीड़ा से भी मुक्ति मिले।

चीन से भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चीन से भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आ चुका है। चीन में रहने वाले 87 साल की लियांग युहान ही, जो कि एक महिला है, उनके सिर पर भी सींग की तरह ही कुछ उगा हुआ है। यह मामला साल 2016 का बताया जा रहा है। इस मामले में भी यही जानकारी सामने आई कि लियांग का ये सींग पहले से नही था बल्कि धीरे धीरे सिर पर उग आया। शुरुआती दिनों में लियांग के सिर पर एक मस्सा था, लेकिन धीरे धीरे वह बढ़ता चला गया। ये इतना बढ़ गया कि सींग की तरह नजर आने लगा। डॉक्टर ने इसे एक तरह का ट्यूमर बताया है।

बताया जाता है कि लियांग के माथे पर ये मस्सा पिछले 7 सालों से लगातार बढ़ता जा रहा है और आज इसकी लम्बाई 13 सेंटीमीटर हो गई है। इस सींग की वजह से लियांग को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। वह रात में सो नहीं पाती हैं और कभी-कभी तो इस सींग से खून भी निकलता है। फिलहाल देखना ये है कि भारत में सामने आए इस तरह के अनोखे मामले से डाक्टर कैसे निपटते हैं और किस तरह से पीड़िता को मदद मिलती है। (सभी फोटो-सोशल मीडिया)