MP News: खेत के बीच में प्रेमी ने प्रेमिका के साथ किया जानवरों से भी बत्तर सुलूक, मुंह पर कई बार जूते वाले पैर से किया प्रहार, वायरल हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो (चेतावनी, वीडियो में हिंसा दिखाई गई है )
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कहीं खेत में एक लड़का और लड़की खड़े हैं। लड़के ने लड़की का हाथ पकड़ रखा है। इसी बीच लड़की लड़के से कुछ कहती है और फिर लड़का वीडियो बनाने वाले को वीडियो बनाने से मना करता है और लड़की को जमीन में पटक कर लगातार मारना शुरू करता है। वह जूते वाले पैर से ही मुंह सहित शरीर के कई हिस्सों में तेज वार करता है, जिससे लड़की बेहोश हो जाती है। इसके बाद का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग लड़की की ही गलती बता रहे हैं और उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाए, खेत में ही खड़े होकर बहस कर रहे हैं।
यह वीडियो मध्यप्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस खौफनाक वीडियो को देखकर हर कोई लड़के को राक्षस कहकर सम्बोधित कर रहा है। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की दोनों प्रेमी और प्रेमिका हैं। जब प्रेमिका ने शादी करने की बात कही तो प्रेमी ने उसे बुरी तरह पीटा और गाली दी। जानकारी मिली है कि पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवक के खिलाफ 151 की कार्रवाई की है, लेकिन इसका विरोध किया जा रहा है। समाजसेवी योगिता भयाना ने कहा है कि इस राक्षस को धारा 151 की खानापूर्ति करके छोड़ दिया एमपी के रीवा की पुलिस ने।
परिवार अगर खूंखार के खौफ से शिकायत नहीं करवाएगा, तो क्या पुलिस इससे भी खौफनाक अगली वारदात के लिए राक्षस को आजाद छोड़ देगी। बताएं क्या ये घटना 151 की है। तो वहीं अधिवक्ता पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने वीडियो पर रिप्लाई करते हुए लिखा है कि ये तो सीधा 307,354,504,506 का मामला है। पुलिस इसकी इन्हीं धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करे।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक घटना बीते बुधवार की है। मऊगंज एसडीओपी नवीन दुबे ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि युवक और युवती में प्रेम सम्बंध होने की जानकारी प्राप्त हुई है। मारपीट करने वाला युवक मऊगंज स्थित ढेरागंज गांव का निवासी है तो युवती किसी अन्य गांव की है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पर लड़के ने लड़की की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने 100 नम्बर डायल कर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक व युवती को अपने साथ ले गई। युवती को तो इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, तो वहीं थाने पहुंची युवती की मां ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कराई। इस पर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए युवक को भेज दिया गया है। (फोटो-सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो